चुनाव से पहले CM बदलने पर बिगड़े सिब्बल: कांग्रेस नेता ने पूछा- क्या इससे हो पाएगा? मनीष तिवारी को कांग्रेस के पुराने दिन याद आए

चुनाव से पहले CM बदलने पर बिगड़े सिब्बल: कांग्रेस नेता ने पूछा- क्या इससे हो पाएगा? मनीष तिवारी को कांग्रेस के पुराने दिन याद आए

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Kapil Sibal Tweet Congress BJP Parties Changing Chief Ministers Stitch In Time Saves Nine

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चुनाव से पहले CM बदलने पर बिगड़े सिब्बल: कांग्रेस नेता ने पूछा- क्या इससे हो पाएगा? मनीष तिवारी को कांग्रेस के पुराने दिन याद आए

कपिल सिब्बल ने ट्वीट में इस बात की ओर इशारा किया कि क्या पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री को बदलना जरूरी था।

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने तीन राज्यों में अचानक हुए नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सवाल उठाया है। सिब्बल ने पूछा कि क्या कांग्रेस और भाजपा की ओर से लिए गए ये फैसले उन्हें भविष्य के संकट से बचा पाएंगे?

कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में BJP शासित 2 राज्यों (उत्तराखंड, गुजरात) और कांग्रेस शासित पंजाब का जिक्र किया, जहां के मुख्यमंत्री बदले गए हैं। सिब्बल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सेनापति बदले जा रहे हैं- उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब। सदियों पुरानी कहावत है कि सही समय पर उठाया गया छोटा कदम भविष्य की बड़ी समस्याओं से बचाता है, लेकिन क्या यह हो पाएगा?”

शाजिया इल्‍मी ने सिब्‍बल के ट्वीट पर चुटकी ली
BJP नेता शाजिया इल्‍मी ने सिब्‍बल के ट्वीट पर चुटकी ली है। उन्होंने लिखा कि शायद आपकी पार्टी (कांग्रेस) में टांके लगाने के लिए टेलर स्विफ्ट की जरूरत है!

मनीष तिवारी ने लिखा- यह थी कांग्रेस!
कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पार्टी के सीनियर नेता और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने 1989 में राजीव गांधी के समय हुए NSUI अधिवेशन की तस्वीर शेयर की और लिखा, “यह थी कांग्रेस!” इसके बाद तिवारी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा, “एकला चलो रे में ही शान है।”

अमरिंदर के इस्तीफे के बाद सुखजिंदर बनेंगे पंजाब के CM!
कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अमरिंदर के इस्तीफे के 24 घंटे बाद कांग्रेस ने आखिर नए CM का नाम तय कर लिया है। कुछ ही देर में इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर सहमति बन गई है।

BJP ने उत्तराखंड, गुजरात और कर्नाटक में CM बदले
उत्तराखंड में BJP ने त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन मुश्किल से चार महीने बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अब पुष्कर सिंह धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री हैं। वहीं, गुजरात में विजय रूपाणी ने चुनाव से एक साल पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को CM बनाया गया है। कांग्रेस नेता सिब्बल ने अपनी चेंजिंग गार्ड वाली पोस्ट में कर्नाटक का जिक्र नहीं किया। भाजपा शासित इस दक्षिणी राज्य में बीएस येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई CM बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *