चंडीगढ़ में निगम चुनाव की घोषणा: आचार संहिता लागू; 27 नवंबर से नॉमिनेशन, 24 दिसंबर को वोटिंग, 27 को काउंटिंग

चंडीगढ़ में निगम चुनाव की घोषणा: आचार संहिता लागू; 27 नवंबर से नॉमिनेशन, 24 दिसंबर को वोटिंग, 27 को काउंटिंग

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Chandigarh Municipal Corporation Elections Announced, Nomination From November 27, Voting On December 24, Counting On 27, Code Of Conduct Implemented

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में निगम चुनाव की घोषणा: आचार संहिता लागू; 27 नवंबर से नॉमिनेशन, 24 दिसंबर को वोटिंग, 27 को काउंटिंग

चुनाव के शेड्यूल की जानकारी देते राज्य सूचना आयुक्त एसके श्रीवास्तव

चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 27 नवंबर से नॉमिनेशन शुरू हो जाएगा। जो 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 24 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 24 दिसंबर को वोटिंग होगी। 27 को काउंटिंग होगी। सोमवार को राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने इसकी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक सुबह 11 से 3 बजे तक नॉमिनेशन होगा। छुट्‌टी वाले दिन प्रक्रिया बंद रहेगी। इस बार कैंडिडेट ऑनलाइन नॉमिनेशन भी कर सकते हैं, लेकिन उसकी डिजिटल कॉपी जमा करानी होगी। अहम बात यह है कि चुनाव को लेकर कल हाईकोर्ट में सुनवाई है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम अपना पक्ष रख रहे हैं। वहां से जो भी आदेश आएगा, लागू किया जाएगा।

इस बार 35 वार्ड में होंगे चुनाव
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 6 दिसंबर को होगी। फिर 9 दिसंबर को नॉमिनेशन वापस लिए जा सकेंगे। 24 दिसंबर को सुबह साढ़े 7 से 5 बजे तक वोटिंग होगी। चंडीगढ़ में पहली बार 35 वार्डों पर चुनाव होंगे। इससे पहले 26 वार्ड थे। इसके लिए 6 लाख 30 हजार वोटर अपने लिए पार्षद चुनेंगे। इनमें करीब साढ़े 3 लाख मेल और 2.99 लाख फीमेल वोटर हैं। इसमें 17 थर्ड जेंडर भी वोटर हैं।

केंद्र-राज्य के ऑफिस पर भी कोड लागू, मैक्सिमम खर्च लिमिट 5 लाख
नॉमिनेशन के लिए 9 रिटर्निंग अफसर बनाए गए हैं। 4 वार्ड पर एक रिटर्निंग अफसर है। चंडीगढ़ निगम चुनाव का कोड ऑफ कंडक्ट शहर में केंद्रशासित प्रदेश में स्थित सभी केंद्र और राज्य के ऑफिस पर भी लागू होगा।

इस बार खर्चे की मैक्सिमम लिमिट 5 लाख रुपए होगी। नॉमिनेशन के वक्त 6 हजार का डिपॉजिट करना होगा। SC/ST के लिए यह रकम 3 हजार होगी। प्रचार के दौरान दीवार पर पोस्टर और स्लोगन लिखने पर कार्रवाई होगी।

मोबाइल एप से मिलेगी बूथ-कैंडिडेट की जानकारी
इस बार मोबाइल ऐप के जरिए मतदाताओं को बूथ और कैंडिडेट की जानकारी मिलेगी। जल्द ही आयोग ऐप के बारे में जानकारी देगा। वहीं कैंडिडेट की परमिशन के लिए डीसी ऑफिस में सिंगल विंडो होगी।

72 घंटे पहले बंद होगा प्रचार
इस बार चुनाव शुरू होने के 72 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाएगा। पहले यह समय 48 घंटे का था। प्रचार के लिए सुबह 10 से शाम 7 बजे तक का वक्त तय कर दिया गया है। इस बार कैंडिडेट की फोटो भी EVM पर रहेगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *