चंडीगढ़ में प्रदर्शन करना ‘आप’ नेताओं को पड़ा भारी: 7 विधायकों 600 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानून व्यवस्था में बाधा डालने का मामला दर्ज, लखीमपुर हिंसा का विरोध कर रहे थे

चंडीगढ़ में प्रदर्शन करना ‘आप’ नेताओं को पड़ा भारी: 7 विधायकों 600 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानून व्यवस्था में बाधा डालने का मामला दर्ज, लखीमपुर हिंसा का विरोध कर रहे थे

[ad_1]

चंडीगढ़19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करना ‘आप’ नेताओं को पड़ा भारी: 7 विधायकों 600 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानून व्यवस्था में बाधा डालने का मामला दर्ज, लखीमपुर हिंसा का विरोध कर रहे थे

चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में चंडीगढ़ में लगातार राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन कर किया जा रहा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया और एमएलए हॉस्टल का घेराव किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने अब कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाने के आरोप में आप विधायकों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आप के विधायक अमन अरोड़ा, मास्टर बलदेव सिंह, कुलवंत सिंह, मंजीत सिंह, जरनैल सिंह, जय किशन, कुलवंत सिंह सहित करीब 600 कार्यकर्ताओं के खिलाफ 353, 332, 188 और 186 के तहत केस दर्ज किया है।

वाटर कैनन का इस्तेमाल करके आप प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती पुलिस।

वाटर कैनन का इस्तेमाल करके आप प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती पुलिस।

गत बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आप चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने दोपहर एक बजे के करीब एमएलए हॉस्टल का घेराव करके विरोध जताया था और जमकर नारेबाजी की थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मौके पर बड़ा संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। लेकिन इस दौरान पुलिस से नोकझोंक के बाद आप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को हटाने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर भी आप कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। इस स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया। पानी की तेज बौछारों से कई कार्यकर्ता घायल हुए। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कानून व्यवस्था में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *