ग्लास्गो में मोदी के स्वागत की 10 PHOTO: भारतीय मूल के लोगों ने गाना गाया- इस देश का यारों क्या कहना, मोदी है भारत का गहना

[ad_1]
नई दिल्ली11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिन के यूरोप दौरे पर हैं। रविवार को G-20 समिट खत्म होने के बाद PM मोदी COP26 समिट में भाग लेने ग्लासगो पहुंचे। यहां भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से होटल पहुंचे मोदी का अभिनंदन कर पहुंचे लोगों ने गाना गाया। लोगों ने कहा- इस देश का यारों क्या कहना, मोदी है भारत का गहना।

ब्रिटेन के ग्लास्गो में जलवायु परिवर्तन पर हो रही COP-26 समिट में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया।

ग्लास्गो एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी ने ट्वीट किया- जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए भारत की कोशिशें जारी हैं। हम इस मुद्दे पर वर्ल्ड लीडर्स के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

COP-26 समिट में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने बड़ी तादाद में भारतीय मूल के लोग पहुंचे थे, इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत के लिए आए लोगों का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया और शानदार स्वागत करने पर खुशी जाहिर की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां कई मारवाड़ी बिजनेसमैन से गुजराती में बातचीत की। ग्लास्गो स्कॉटलैंड (ब्रिटेन) की एक पोर्ट सिटी है।

ग्लास्गो में भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का भारत माता की जय के नारों के साथ स्वागत किया। इनमें युवाओं की तादाद काफी ज्यादा थी।

PM मोदी का स्वागत करने पहुंचे भारतीय मूल के लोग हाथों में भारत का झंडा लिए थे। कुछ लोग तालियां बजा रहे थे तो कुछ गाना गा रहे थे।

होटल पहुंचे प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत करने के लिए मोदी ने हाथ जोड़कर भारतीय मूल के लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने पहुंचे लोगों ने ‘इस देश का यारों क्या कहना, मोदी है भारत का गहना’ गाना गाकर उनका अभिवादन किया।
रविवार को पीएम मोदी G-20 देशों के नेताओं के साथ रोम का प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन देखने पहुंचे थे। यहां उन्होंने दूसरे वर्ल्ड लीडर्स के साथ सिक्का उछाला था।
[ad_2]
Source link