गुरु कृपा से कारोबार, मीडिया और शिक्षा क्षेत्र को होगा लाभ, ज्योतिषाचार्य से जानें सभी राशियों के लिए कैसी रहेगी 2022 की शुरुआत

गुरु कृपा से कारोबार, मीडिया और शिक्षा क्षेत्र को होगा लाभ, ज्योतिषाचार्य से जानें सभी राशियों के लिए कैसी रहेगी 2022 की शुरुआत

[ad_1]

भूमि से लेकर मानव तक, कीट-पतंगों से लेकर विशालकाय जानवरों तक, सभी की एक कुंडली होती है। इस धरती पर जब भी अधर्म का विस्तार और धर्म की हानि ज्यादा हुई है, तब प्रभु ने प्रकृति के माध्यम से सजग रहने का संदेश दिया है। सरल रहने का संदेश दिया है। करुणामय होने, प्रेममय होने और पारदर्शी रहने का संदेश दिया है।

प्रभु की बनाई सत्ता में जब भी सभ्यता और आधुनिकता के नाम पर अतिक्रमण हुआ है, तब प्रकृति ने अपना रौद्र रूप धारण करके मनुष्य को सचेत किया है। 21 नवंबर, 2021 को देवगुरु वृहस्पति ने शनिदेव को मकर राशि में छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। अब वृहस्पति 14 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जो शनिदेव की राशि है। शनि अकेले मकर राशि में रहकर न्याय करेंगे और वृहस्पति देव कुंभ (शनिदेव की राशि) में रहकर न्यायपूर्ण ज्ञान को प्रसारित करेंगे। मतलब स्पष्ट है कि बहुत सारे देशों को कोरोना फिर से प्रभावित करेगा।

1 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 365 दिनों तक मिलेगा किस्मत का पूरा साथ

भारत में बृहस्पति के कुंभ राशि में आने पर कुछ बदलाव होंगे। जैसे शिक्षा जगत से जुड़े माफियाओं पर सख्त नियम बनेंगे, न्याय की जीत होगी और विभिन्न क्षेत्रों के माफियाओं और गलत लोगों पर कार्रवाई होगी। वैसे आम लोगों के लिए वृहस्पति देव काफी सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। शिक्षा जगत में आईटी क्षेत्र में अच्छा उछाल आएगा। शिक्षण संस्थानों में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए वर्ष 2022 के प्रारम्भ से ही रियल एस्टेट और मीडिया जगत से जुड़े लोगों को बहुत फायदा होगा। मनोरंजन उद्योग को भी बहुत लाभ होगा। कुल मिलाकर, व्यापार क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होंगे और नया साल भारतीय शिक्षण संस्थानों तथा व्यापारिक घरानों के लिए अच्छा होगा।

आने वाले 9 दिनों तक इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

अगर देवगुरु वृहस्पति के गोचर परिवर्तन की विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव की बात करें, तो यह मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। देवगुरु वृहस्पति इन राशियों को बहुत शुभ फल प्रदान करेंगे। मकर राशि के जातकों के लिए भी यह समय ठीक रहेगा। वहीं वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन के लिए यह समय उतना अच्छा नहीं रहेगा।

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *