गुजरात के नए CM की रेस LIVE: अहमदाबाद में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक, केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Gujarat New Chief Minister News Live BJP Meeting In Ahmedabad Today Narendra Singh Tomar Reach Ahmedabad
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी शनिवार को विदाई हो गई। इस बदलाव के पीछे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को बड़ा कारण बताया जा रहा है। अब अमहदाबाद में आज भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नए सीएम का नाम तय होगा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी पर्यवेक्षक के तौर पर इस बैठक में मौजूद रहेंगे, ये दोनों गुजरात पहुंच चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस वक्त गांधीनगर में गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के घर पर मौजूद हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी पहुंचे हैं। तोमर ने गुजरात पहुंचने पर कहा कि यहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करने आए हैं। हम गुजरात भाजपा के अध्यक्ष और दूसरे नेताओं से इस बारे में चर्चा करेंगे।
गुजरात के नए CM की रेस में दादर नगर हवेली, दमन-दीव और लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ाभाई पटेल, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आगे बताए जा रहेहैं। वहीं केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम की भी चर्चाएं हैं।
रुपाणी ने कहा- 2022 का चुनाव मोदी जी की अगुआई में लड़ेंगे
इस्तीफे के बाद रुपाणी ने कहा कि अब जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करेंगे। हम प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी जी की अगुआई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुआई में लड़ा जाएगा।
बता दें रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने गुजरात में 2017 के चुनाव में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। फिर रुपाणी विधायक दल के नेता और नितिन पटेल उपनेता चुने गए थे। रुपाणी फिलहाल राजकोट (पश्चिम) सीट से विधायक हैं।
इस्तीफे से 3 घंटे पहले मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे रुपाणी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया था। करीब एक घंटे चले इस कार्यक्रम में विजय रुपाणी भी शामिल हुए थे, लेकिन दोपहर बाद करीब 3 बजे रुपाणी ने अचानक इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंका दिया।

भाजपा के जिन पांच मुख्यमंत्रियों को बदला गया है, उनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कार्यकाल सबसे छोटा रहा। उन्होंने 10 मार्च को पदभार ग्रहण किया और 2 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। वे तीन महीने भी कुर्सी पर नहीं रह सके। तीरथ गढ़वाल से लोकसभा सांसद थे। दावा यह भी किया गया कि उत्तराखंड में एक साल बाद चुनाव होने थे। इस वजह से चुनाव आयोग किसी भी विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं करवाने वाला था। अगर तीरथ मुख्यमंत्री बने रहते तो उनके लिए विधानसभा सदस्य बन पाना मुश्किल हो सकता था। कानूनन उन्हें 10 सितंबर तक किसी भी स्थिति में विधानसभा का सदस्य होना आवश्यक था। तीरथ के बाद पुष्कर सिंह धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। तीरथ अब भी लोकसभा सदस्य हैं।
[ad_2]
Source link