खरमास माह में इन राशियों पर बरसेगी ग्रहों की विशेष कृपा, धन- लाभ के साथ ही नौकरी- व्यापार में भी होगा लाभ

खरमास माह में इन राशियों पर बरसेगी ग्रहों की विशेष कृपा, धन- लाभ के साथ ही नौकरी- व्यापार में भी होगा लाभ

[ad_1]

खरमास माह शुरू हो गया है।  हिन्दू धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। खरमास शुरू होने के साथ शादी-विवाह समेत अन्य सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक खरमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार खरमास माह में कुछ राशि वालों पर सभी ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं 14 जनवरी तक का समय किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है…

तुला राशि :

  • तुला राशिवालों के लिए उत्तम समय है।
  • हालांकि कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझकर ही लें।
  • मन को सकारात्मक चीजों की ओर लगाएं, कामयाबी मिलेगी।
  • करियर में सफलता के योग बनेंगे। 
  • इस दौरान प्रेम प्रसंग में समय व्यर्थ न करें।
  • लव में निराशा मिल सकती है।
  • बेरोजगारों के लिए यह महीना परेशानियों वाला हो सकता है तो छात्रों के लिए ज्यादा मेहनत कराने वाला साबित होगा।

मंगल, बुध, शुक्र के बाद सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, आने वाले 14 दिन इन राशियों के लिए वरदान के समान

वृश्चिक राशि:

  • इस राशि के जातकों के लिए भी यह महीना अनुकूल साबित होगा।
  • कार्य में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके सतत प्रयास से सफलता मिलेगी।
  • बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।
  • पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
  • परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
  • मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
  • इस राशि वाले हनुमानजी की पूजा कर बेहतर परिणाम पा सकते हैं।

खरमास 2021 -2022 : सूर्य चले गुरु के घर, इन राशियों पर एक महीने तक बरसाएंगे कृपा

मकर राशि:

  • मकर वालों के लिए यह महीना कोई शुभ समाचार देने वाला होगा।
  • आपको सही समय की पहचान करनी होगी और फिर आगे बढ़ना होगा।
  • इस माह के बाद धन, नगदी की कमी नहीं रहेगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

आने वाले 29 दिनों तक इन राशियों का खूब चमकेगा भाग्य, सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा

कुंभ राशि:

  • इस राशिवालों के लिए महीना शुभ अवसर लेकर आने वाला है।
  • अटके काम बनेंगे।
  • किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है।
  • चारों ओर सफलता का महौल रहेगा। इसके साथ ही सावधान रखने की भी जरूरत है।
  • जल्दबाजी ना करें।
  • किसी भी चीज पर हद से ज्यादा प्रयास न करें।

29 दिसंबर तक सूर्य और बुध की युति से ये राशि वाले रहेंगे दुख- दर्द से दूर, मनाएंगे जश्न

मीन राशि:

  • मीन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा जिससे घरेलू समृद्धि का योग बनेगा।
  • अच्छे लोगों का संसर्ग प्राप्त होगा।
  • जातक को अपने क्रोध एवं जल्दबाजी के कार्यों से बचने चाहिए नहीं तो हानि हो सकती है।
  • बड़ों की सेवा जातक के लिए हितकर साबित हो सकती है और कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है।
  • शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *