क्या खाकर नीरज ने जीता गोल्ड: स्वर्णिम इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा का फेवरेट फूड है ब्रेड ऑमलेट; कहते हैं एथलीट्स को गोलगप्पे से नुकसान नहीं

क्या खाकर नीरज ने जीता गोल्ड: स्वर्णिम इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा का फेवरेट फूड है ब्रेड ऑमलेट; कहते हैं एथलीट्स को गोलगप्पे से नुकसान नहीं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Javelin Thrower Neeraj Chopra’s Favorite Food, Who Created Golden History, Is Bread Omelette

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
क्या खाकर नीरज ने जीता गोल्ड: स्वर्णिम इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा का फेवरेट फूड है ब्रेड ऑमलेट; कहते हैं एथलीट्स को गोलगप्पे से नुकसान नहीं

भारत का एथलेटिक्स में मेडल जीतने का 121 साल का इंतजार खत्म हो गया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को इस स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने फाइनल में 87.58 मीटर का थ्रो किया और सीधे गोल्ड पर निशाना साधा।

ओलिंपिक गेम्स में 13 साल बाद भारत को किसी इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले 2008 में बीजिंग ओलिंपिक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था।

कहावत है कि जैसा खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि चैंपियन नीरज चोपड़ा क्या खाते हैं? जवाब है- नीरज खुद ब्रेड ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। जीत के बाद नीरज को मीठा खाना बेहद पसंद है। हाल ही में उन्होंने अपनी डाइट में सॉलमन फिश को शामिल किया है।

आइए जानते हैं उनके कुछ पसंदीदा फूड्स..

  • नीरज को ब्रेड ऑमलेट खाना पसंद है। हफ्ते में किसी भी समय ब्रेड ऑमलेट खा सकते हैं।
  • नीरज अपने लिए नमकीन चावल कूक करना पसंद करते हैं।
  • टूर्नामेंट के दौरान सलाद और फल खाना पसंद करते हैं।
  • किसी देश में टूर्नामेंट के दौरान उसी देश का खाना खाना पसंद करते हैं।
  • दूसरे देश के खिलाड़ियों को भारतीय खाने के रूप में चिकन करी या बटर चिकन खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट होता है।
  • जीत के बाद ईनाम के तौर पर मीठा खाना पसंद है। हालांकि अक्सर मीठे से दूर ही रहते हैं।
  • हाल ही में अपने खाने में सॉलमन फिश को शामिल किया है। प्रैक्टिस के दौरान फ्रूट जूस पीना पसंद करते हैं।
  • फास्ट फूड में गोलगप्पे के शौकीन हैं नीरज। उनका कहना है कि इसका सबसे ज्यादा पानी होता है। इस कारण इसे खाने में कोई खास नुकसान नहीं है।

सॉलमन फिश में प्रचुर मात्रा में आयरन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हमारे शरीर मे मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होता है। यह फिश एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन-बी3, बी1, बी12, सेलेनियम, एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे इम्यूनिटी काफी मजबूत रहती है। सॉलमन फिश में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *