कोरोना देश में: 7 जुलाई के बाद एक दिन में 45 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले; देश में लगाए गए कुल वैक्सीन डोज का आंकड़ा 49 करोड़ के पार

कोरोना देश में: 7 जुलाई के बाद एक दिन में 45 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले; देश में लगाए गए कुल वैक्सीन डोज का आंकड़ा 49 करोड़ के पार

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: 7 जुलाई के बाद एक दिन में 45 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले; देश में लगाए गए कुल वैक्सीन डोज का आंकड़ा 49 करोड़ के पार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 5 दिनों में से 4 दिन 40 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 45,001 नए मरीज सामने आए। नए मरीजों का यह आंकड़ा 7 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। तब 45,701 नए मामले रजिस्टर किए गए थे।

ठीक होने वाले लोगों की बात करें, तो गुरुवार को 40,897 लोगों ने कोरोना को मात दी। 465 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई। सबसे ज्यादा 22,040 ममाले केरल में ही सामने आए। वहीं सबसे ज्यादा 120 मौतें महाराष्ट्र में हुईं।

देश में लगे 49 करोड़ वैक्सीन डोज
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में कुल 49 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। गुरुवार को 50.29 लाख वैक्सीन डोज लगाए गए। देश में वैक्सीन ड्राइव के तीसरे चरण के दौरान 18 से 44 साल के 16.92 लोगों को पहला डोज और 1.07 करोड़ लोगों को वैकसीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,001
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,897
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 465
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.18 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.10 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.26 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.08 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां बुधवार को 22,040 लोग संक्रमित पाए गए। 19,478 लोग ठीक हुए और 117 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,328 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 9,026 लोग संक्रमित पाए गए। 6,718 लोग ठीक हुए और 120 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 74,995 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 54 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,060 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 513 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 50 लोग ठीक हुए और 3 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,770 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 659 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में बुधवार को 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 31 लोग ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 206 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 11 नए मामले सामने आए, 13 मरीज ठीक हुए और एक मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 152 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां बुधवार को 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 20 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 206 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *