कोरोना देश में: 46,798 नए केस, 514 लोगों की मौत; पांच दिन में देश के कुल संक्रमण मामलों में केरल से 66%

कोरोना देश में: 46,798 नए केस, 514 लोगों की मौत; पांच दिन में देश के कुल संक्रमण मामलों में केरल से 66%

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: 46,798 नए केस, 514 लोगों की मौत; पांच दिन में देश के कुल संक्रमण मामलों में केरल से 66%

देश में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों से कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन एक फिर से केस में इजाफा होना लगा है। लगातार तीसरे दिन देश में 40 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 46,798 नए मामले दर्ज किए गए। 514 लोगों की मौत हुई, जबकि 31,333 लोगों ने इस बीमारी को मात दी।

केरल में हालात भयावह बने हुए हैं। यहां देश के मामलों के करीब आधे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पांच दिनों में देश में आए कुल मामलों में से 66% केरल में मिल रहे हैं। यहां चार दिनों में एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल राज्य में 1.95 लाख मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं।

वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड
देश में शुक्रवार को देश में कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना। सरकार के मुताबिक, भारत में 27 अगस्त एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण है।

इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सबसे ज्यादा 28.62 लाख टीके लगाकर यूपी पहले नंबर पर रहा। इसके बाद कर्नाटक में 10.79 लाख और महाराष्ट्र में 9.84 लाख डोज लगाए गए।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46,798
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 31,333
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 514
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.26 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.18 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.37 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.53 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां शुक्रवार को 31,801 लोग संक्रमित पाए गए। 18,573 लोग ठीक हुए और 179 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 39.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,313 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.95 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 4,654 लोग संक्रमित पाए गए। 3,301 लोग ठीक हुए और 170 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.55 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.36 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 51,574 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 62 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 412 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 16 लोग संक्रमित पाए गए। 27 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,796 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 329 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,081 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 155 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 13 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 111 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
प्रदेश में शुक्रवार को 16 नए मामले सामने आए और 10 ने बीमारी को मात दी। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हुइ है। 82 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *