कोरोना देश में: 41495 नए मरीज मिले, 37306 ठीक हुए और 598 की मौत; एक्टिव केस 3.92 लाख तक पहुंचने के 4 दिन बाद फिर 4 लाख के पार

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News
नई दिल्ली11 घंटे पहले
देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां शुक्रवार को 41,495 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 37,306 संक्रमित कोरोना से रिकवर हुए और 598 मरीजों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे संक्रमितों के आंकड़े में 3573 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।
देश में कुल एक्टिव केस कर बात करें, तो कुछ चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। 26 जुलाई को इलाज करा रहे संक्रमितों का आंकड़ा 3.92 लाख तक पहुंच गया था। यह बीते 4 दिन से लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में एक्टिव केस बढ़कर फिर से 4 लाख के पार पहुंच गए हैं।
दिल्ली में वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ के पार
दिल्ली में वैक्सीनेशन का आंकड़ा शनिवार को एक करोड़ के पार हो गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 74 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक डोज लग चुका है। इनमें से 26 लाख दोनों डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ है। इनमें डेढ़ करोड़ 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं, जो वैक्सीनेशन के लिए पात्र हैं। इसका मतलब है कि दिल्ली की 50% आबादी को एक डोज लग चुका है।
राहुल गांधी ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 28 जुलाई को वैक्सीन का पहला डोज लिया। इसके चलते वे 29 और 30 जुलाई को संसद की कार्यवाही में भाग नहीं ले पाए। यह जानकारी शनिवार को पार्टी सूत्रों ने दी। राहुल गांधी 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उनका वैक्सीनेशन टल गया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकीं हैं।

यह फोटो कोच्चि की है। केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियां और सख्त कर दी गई हैं। राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,495
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,306
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 598
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 3.07 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 4.23 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.02 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां शुक्रवार को 20,772 लोग संक्रमित पाए गए। 14,651 लोग ठीक हुए और 116 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 33.70 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,702 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.60 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 6,600 लोग संक्रमित पाए गए। 7,431 लोग ठीक हुए और 231 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.32 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 77,494 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 34 लोग ठीक हुए और 3 की मौत भी हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,052 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 580 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 37 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 91 लोग ठीक हुए और 4 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,756 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 729 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 29 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 260 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 10 नए मामले सामने आए और 19 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 121 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 33 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,953 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 254 मरीजों का इलाज चल रहा है।

[ad_2]
Source link