कोरोना देश में: बीते दिन 45,695 केस आए, 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की मौत; 56 दिन बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

कोरोना देश में: बीते दिन 45,695 केस आए, 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की मौत; 56 दिन बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में बुधवार को 45,695 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 359 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।

देश में 56 दिनों के बाद एक्टिव केसों में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले 12 मई को इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या में 6,399 की बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से लगातार एक्टिव केसों में गिरावट हो रही थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,695
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,506
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 819
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.07 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.98 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.05 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.54 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

राज्य में बुधवार को 15,600 नए मामले सामने आए। 11,629 लोग ठीक हुए और 148 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,108 लोगों की मौत हो गई। 1.07 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 9,558 लोग संक्रमित पाए गए। 8,899 लोग ठीक हुए और 326 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.14 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
राज्य में बुधवार को 330 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 315 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 9.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,464 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,017 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 116 लोग संक्रमित पाए गए। 191 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,666 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,947 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 64 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,005 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 858 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में बुधवार को 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 289 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,969 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां बुधवार को 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 128 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,942 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 935 मरीजों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 28 नए मामले सामने आए। 32 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,019 लोगों की मौत हो गई। 441 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *