कोरोना देश में: बीते दिन 42607 नए मामले दर्ज और 38086 ठीक हुए, रिकवरी रेट 97.42%; नए केस में से 70% केरल से

कोरोना देश में: बीते दिन 42607 नए मामले दर्ज और 38086 ठीक हुए, रिकवरी रेट 97.42%; नए केस में से 70% केरल से

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: बीते दिन 42607 नए मामले दर्ज और 38086 ठीक हुए, रिकवरी रेट 97.42%; नए केस में से 70% केरल से

देश में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब एक महीने बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामले 4 लाख के पार हो गए हैं। 7 अगस्त को देश में 4 लाख एक्टिव केस थे, जिनमें लगातार गिरावट हो रही थी। लेकिन कोरोना संक्रमण में फिर तेजी आने से शनिवार को एक्टिव केस 4.03 लाख हो गए हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 97.42% है।

केरल में देश के रोजाना के मामलों में से करीब 70% मामले दर्ज किए जा रहे हैं। शनिवार को केरल में कोरोना के 29,682 नए मरीज मिले। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुईं। शनिवार को कोरोना से जान गंवाने वाले 309 लोगों में से 142 सिर्फ केरल के थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए:
42,607
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,086
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 309
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.29 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.21 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.40 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.03 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां शनिवार को 29,682 लोग संक्रमित पाए गए। 25,910 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 41.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,910 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.50 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 4,310 लोग संक्रमित पाए गए। 2,506 लोग ठीक हुए और 64 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,025 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए और 15 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,854 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 250 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 55 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 63 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 354 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां शनिवार को 10 कोरोना संक्रमित पाए गए, 10 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में शनिवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 16 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 148 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 22 नए मामले सामने आए और 9 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 114 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *