कोरोना देश में: बीते दिन 39496 केस आए, 35124 ठीक हुए और 541 मौतें; पिछले 23 दिनों में इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 1.14 लाख की कमी

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News
नई दिल्ली19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश में शुक्रवार को कोरोना के 39,496 संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 35,124 लोगों ने महामारी को मात दी और 541 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे संक्रमितों के आंकड़े में 3,831 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।
जुलाई के 23 दिनों की बात करें, तो अब तक 5 बार एक्टिव केसों में बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार से पहले 7, 14, 20 और 21 जुलाई को भी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी थी। इस दौरान देश के कुल एक्टिव केस में 1.14 लाख की कमी हुई।
इससे पहले 30 जून को देश में 5 लाख 17 हजार 460 संक्रमितों का इलाज चल रहा था। यह आंकड़ा 23 जुलाई को घटकर 4 लाख 3 हजार 312 तक पहुंच गया। फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल (1.35 लाख) और महाराष्ट्र (94,769) में हैं।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,496
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,124
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 541
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.13 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 3.04 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 4.20 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.03 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स
- कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में पूछे गए सवालों का सरकार ने लिखित जवाब दिया है। इससे वैक्सीन की कमी का खुलासा भी हुआ है, क्योंकि सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि अगस्त से दिसंबर तक वैक्सीन के 135 करोड़ डोज ही उपलब्ध हो पाएंगे। इससे पहले मई में कहा गया था कि अगस्त से दिसंबर के बीच 215 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएंगे।
- भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भारत बायोटेक ने ब्राजील के पार्टनर्स के साथ कोवैक्सिन की डील खत्म कर दी है। कंपनी अब वैक्सीन की रेगुलेटरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ब्राजील की ड्रग रेगुलेटर ANVISA के साथ काम करेगी।
- दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। इस लहर में भी डेल्टा वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इस वैरिएंट के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन प्रभावी मानी जा रही है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मानना है कि फुल वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों को इनडोर स्पेस में मास्क लगाना जरूरी है।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां शुक्रवार को 17,518 लोग संक्रमित पाए गए। 11,067 लोग ठीक हुए और 132 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,872 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.35 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 6,753 लोग संक्रमित पाए गए। 5,979 लोग ठीक हुए और 167 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,769 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 58 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 69 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,041 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 573 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 57 लोग संक्रमित पाए गए। 86 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,748 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 994 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 345 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 66 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 327 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 11 नए मामले सामने आए और 24 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 172 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

[ad_2]
Source link