कोरोना देश में: बीते दिन मिले 42797 नए मामले, 41869 ठीक हुए और 532 लोगों की मौत; सबसे ज्यादा 195 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News
नई दिल्ली6 घंटे पहले
देश में फिर एक बार 40 हजार से अधिक कोरोना केस आए हैं। बीते दिन 42,797 नए मरीजों की पहचान हुई। 41,869 ठीक हुए और 532 संक्रमितों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को 30,085 और मंगलवार को 42,530 केस आए थे। केरल में लगातार सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को यहां 22,414 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 108 संक्रमितों की मौत हुई।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,797
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,869
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 532
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.18 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.09 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.26 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां बुधवार को 22,414 लोग संक्रमित पाए गए। 19,478 लोग ठीक हुए और 108 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,212 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 6,126 लोग संक्रमित पाए गए। 7,436 लोग ठीक हुए और 195 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 72,810 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 135 नए केस दर्ज हुए। इस दौरान 109 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1 की मौत हुई। अब तक यहां 10.02 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 9.87 लाख लोग ठीक हुए हैं। 13,531 लोगों की संक्रमण से जान गई है। यहां 1,906 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 73 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,058 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 513 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 61 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 45 लोग ठीक हुए और 2 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,767 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 686 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में बुधवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 28 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 213 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 28 नए मामले सामने आए और 12 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 155 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. राजस्थान
यहां बुधवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 27 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 211 मरीजों का इलाज चल रहा है।

[ad_2]
Source link