कोरोना देश में: बीते दिन देश में 37,607 कोरोना केस मिले, 647 लोगों की मौत हुई; 34 दिनों के बाद मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा

[ad_1]
- Hindi News
- National
- 37,607 Corona Cases Were Found In The Country On The Last Day, 647 People Died; Death Toll So High After 34 Days
नई दिल्ली36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यह फोटो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। यहां सोमवार को रेलवे अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंपेन के दौरान लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
बीते दिन देश में 37,607 नए कोरोना केस मिले, जो कि सोमवार की तुलना में करीब 13 हजार ज्यादा है। इस दौरान 33,970 लोग ठीक हुए। कोविड को मात देने वालों की संख्या कई दिनों के बाद इतनी कम आई है। पिछले 24 घंटे में 647 की मौत हुई, जो कि 34 दिनों (20 जुलाई) के बाद सबसे ज्यादा है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,607
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 33,970
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 647
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.25 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.17 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.35 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.16 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों का हाल:
1. केरल
यहां मंगलवार को 24,296 लोग संक्रमित पाए गए। 19,349 लोग ठीक हुए और 173 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 38.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,757 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.59 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 4,355 लोग संक्रमित पाए गए। 4,240 लोग ठीक हुए और 288 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.36 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 49,752 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 151 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 114 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 411 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए। 34 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,794 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 352 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. राजस्थान
यहां मंगलवार को 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 41 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 128 मरीजों का इलाज चल रहा है।
6. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 17 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 160 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
7. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 5 नए मामले सामने आए और 5 ने बीमारी को मात दी। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 84 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
[ad_2]
Source link