कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज: यमुना में जहरीले झाग के बीच खड़े छठ व्रतियों की तस्वीर पोस्ट कर दिल्ली CM को कहा लघुकाय-लंपट

कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज: यमुना में जहरीले झाग के बीच खड़े छठ व्रतियों की तस्वीर पोस्ट कर दिल्ली CM को कहा लघुकाय-लंपट

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Kumar Vishwas Makes Fun Of Delhi CM Arvind Kejriwal Over Persistent Problem Of Toxic Foam In Yamuna River

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज: यमुना में जहरीले झाग के बीच खड़े छठ व्रतियों की तस्वीर पोस्ट कर दिल्ली CM को कहा लघुकाय-लंपट

आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य रहे कवि कुमार विश्वास ने पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। छठ पूजन के लिए यमुना के झाग में खड़े व्रतियों की तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने मजाकिया अंदाज में केजरीवाल की तुलना गंगा नदी को धरती पर लाने वाले भगीरथ से की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी पंजाब चुनाव को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना छोड़ा।

कुमार विश्वास ने लिखा- भगीरथ जी स्वर्ग से गंगा को बादलों के जिस मार्ग से उतार कर लाए थे, ‘लघुकाय-लंपट’ जी, यमुना जी को उसी रास्ते दिल्ली ले आएं हैं, और वो भी ‘मुफ़्त’। और हां, इस बार वायु-प्रदूषण की जिम्मेदारी हरियाणा के किसानों पर रहेगी, पंजाब वालों पर नहीं, क्योंकि वहां कुछ महीनों में चुनाव हैं।

हर साल यमुना के जहरीले पानी में पूजा करते हैं व्रती

सोमवार को यमुना में जहरीले झाग के बीच छठ के पहले दिन की पूजा करती महिलाएं।

सोमवार को यमुना में जहरीले झाग के बीच छठ के पहले दिन की पूजा करती महिलाएं।

दरअसल यमुना के पानी में जहरीला झाग बना ही रहता है। इसी में खड़े होकर व्रतियों को पूजन करना पड़ता है। केजरीवाल दिल्ली चुनावों से पहले यमुना को साफ करने का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के छह साल के बाद भी दिल्ली में यमुना साफ नहीं हो पाई है। इसी बात पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तंज कसा है।

आप सरकार ने UP और हरियाणा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

वहीं, दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष राघव चड्‌ढा ने कहा कि यमुना में जो झाग है वह ओखला बैरेज इलाके में है, जो उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। इसलिए यह UP सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी योगी सरकार नाकाम रही है। यह प्रदूषित पानी दिल्ली का नहीं है, यह UP और हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाला तोहफा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *