कुछ घंटे की बारिश से मुंबई बेहाल: 10 तस्वीरों में देखिए पानी-पानी हुई मुंबई का हाल, प्लेन, ट्रेन और बस सेवा पर पड़ा प्रभाव; पुणे से मुंबई पहुंची NDRF की तीन टीमें

[ad_1]
मुंबई21 मिनट पहले
मुंबई के गोरेगांव इलाके की यह तस्वीर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की है। भारी बारिश के कारण हाईवे का एक हिस्सा पानी में डूब गया है और सड़क पर लंबा जाम लगा है।
मुंबई में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी है। वडाला, सायन और गांधी मार्केट समेत कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते BMC ने बसों के रूट बदल दिए हैं। हार्बर लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया है। हालांकि, अभी उड़ानों पर असर पड़ने की जानकारी सामने नहीं आई है। मुंबई के अलावा ठाणे और रायगढ़ के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पुणे से NDRF की तीनों टीमों को मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। सेंट्रल रेलवे के CPRO शिवाजी सुतार ने बताया कि भारी बारिश के कारण सभी कॉरिडोर ट्रेनें लेट चल रही हैं। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के साथ ही अब वेस्टर्न एक्सप्रेसव हाईवे पर भी भारी जाम लग गया है। तेज बारिश के कारण दहिसर चेक नाका पर भी लंबा जाम देखा जा रहा है, वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर होने वाली बारिश से लोगों की मुसीबत और बढ़ेगी।

मुंबई के गांधी मार्केट इलाके में भारी बारिश के चलते सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है।
लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मुंबई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। मुंबई में भारी बारिश के कारण गांधी मार्केट इलाके में जल-जमाव हो गया है। मानसून के समय ये इलाका हमेशा जलमग्न हो जाता है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी लोगों से समुद्र तट से दूर रहने और जलजमाव वाले इलाकों में न घूमने का अनुरोध किया है।

कुछ घंटे की बारिश के बाद मुंबई के निचले इलाकों में ऐसा हाल हो जाता है। शुक्रवार सुबह की यह तस्वीर गांधी मार्केट की है।
सेंट्रल रेल रूट पर लोकल ट्रेन प्रभावित
मध्य रेलवे के CPRO के अनुसार भारी बारिश और जलभराव के कारण कुर्ला-विद्याविहार के पास ट्रेनें 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं। स्लो लाइन ट्रैफिक कुर्ला-विद्याविहार को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया गया है। हार्बर लाइन भी 20-25 मिनट देरी से चल रही है। ट्रांस-हार्बर लाइन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

मुंबई के लिंकिंग रोड इलाके में भारी बारिश के चलते सड़क पानी में डूब गई है।
मुंबई में कहां-कितनी बारिश हुई है
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के एस होसलीकर के अनुसार, गुरुवार शाम 4 बजे से शुक्रवार सुबह 7 बजे तक मीरा रोड में 73 मिमी, जुहू में 136 मिमी, महालक्ष्मी 56.5 मिमी, सांताक्रूज में 25.1, बंदर 141 मिमी भयंदर 53 मिमी और दहिसर में 76.5 मिमी बारिश हुई है। बता दें कि मुंबई में 1 जून से अब तक कुल 1291.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 48 प्रतिशत अधिक है। पिछले एक हफ्ते में ही मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 77 प्रतिशत अधिक है।

यह तस्वीर मुंबई के गांधी मार्केट इलाके की है। यहां कई सोसाइटी में इसी तरह पानी भर गया है।

भारी बारिश के बीच मुंबई के सायन इलाके में बाजार से सामान लेकर जा रहा एक व्यक्ति

यह तस्वीर मुंबई के एक निचले इलाके की है, जो भारी बारिश के बाद डूब गया है।

भारी बारिश के बीच ऑफिस जाते लोग कुछ मुंबईकर।

मुंबई के इलाके में भारी बारिश के बाद लगा जाम।

मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में पानी में डूबी सड़क किनारे खड़ी कारें।

मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर भारी बारिश के बीच टमाटरों से भरा एक ट्रक पलट गया।
[ad_2]
Source link