कुएं में गिरी महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन: केरल के वायनाड में 50 फुट गहरे कुएं में गिरी महिला, रस्सी और जाल के सहारे बाहर निकाला गया

[ad_1]
तिरुअनंतपुरम28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केरल के वायनाड जिले में एक महिला 50 फुट गहरे कुएं में जा गिरी। लोगों और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके लिए रस्सी और जाल का सहारा लिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कई लोगों ने मिलकर जाल को बाहर खींचा और महिला को सुरक्षित निकाला गया। यूजर्स रेस्क्यू करने वालों की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने महिला की जान बचाकर शानदार काम किया।
लोगों का सहारा पाकर चलने लगी महिला
वीडियो में महिला को जाल से बाहर निकलते देखा जा सकता है। महिला जाल से बाहर निकलते ही पीछे की ओर गिरती हुई दिखाई दी, शायद दुर्घटना के बाद वो सदमे की स्थिति में है। हालांकि, जैसे ही लोग उसे उसके पैरों पर खड़ा करने में मदद करते हैं, वो चलने लगती है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ट्रेंड लोगों की जरूरत
हिला कुएं में कैसे और कब गिरी यह जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इस तरीके के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ट्रेंड लोगों की जरूरत होती है। इसमें गड़बड़ी होने पर बड़ी दुर्घटना का खतरा रहता है।
विदिशा में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुआ था हादसा
पिछले महीने मध्य प्रदेश के विदिशा में रेस्क्यू ऑपरेशन में गलती होने की वजह से 30 लोग कुएं में गिर गए थे। दरअससल, स्थानीय लोग कुएं में गिरे बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान ज्यादा भार की वजह से कुएं के आसपास की मिट्टी धंस गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हुए।
[ad_2]
Source link