किसानों के प्रदर्शन से चौथे दिन भी रेल सेवा प्रभावित: जालंधर में 4 दिन से जारी प्रदर्शन के कारण पंजाब-हरियाणा में हजारों यात्री परेशान, शिकायत के लिए टि्वटर का ले रहे सहारा

किसानों के प्रदर्शन से चौथे दिन भी रेल सेवा प्रभावित: जालंधर में 4 दिन से जारी प्रदर्शन के कारण पंजाब-हरियाणा में हजारों यात्री परेशान, शिकायत के लिए टि्वटर का ले रहे सहारा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Rail Service Affected Even On Fourth Day Due To Farmers’ Demonstration Thousands Of Passengers Affected Taking Support Of Twitter For Complaints

लुधियाना5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
किसानों के प्रदर्शन से चौथे दिन भी रेल सेवा प्रभावित: जालंधर में 4 दिन से जारी प्रदर्शन के कारण पंजाब-हरियाणा में हजारों यात्री परेशान, शिकायत के लिए टि्वटर का ले रहे सहारा

रेलवे यात्रियों द्वारा किए गए ट्वीट।

गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। किसानों ने जालंधर जिले में धरना लगा रेलवे ट्रैक और सड़कों को जाम कर रखा है। इस वजह से 50 ट्रेनों के रूट प्रभावित हुए हैं। इन ट्रेनों के या तो रास्ते बदल दिए गए हैं, या फिर इन्हें आधे रास्ते तक चलाया जा रहा है। इससे हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना में कारोबार के चक्कर में सैकड़ों लोग पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर व अन्य प्रदेशों से आते हैं। रेलवे यातायात प्रभावित होने का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर समस्या सुनने वाला कोई नहीं है तो लोग सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर की मदद से अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

बिशम नारायण शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनकी ट्रेन का रास्ता बदल दिया गया है, मगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्हें खाना भी नहीं मिला है और वह भी नहीं जानते कि खाना कब तक मिलेगा। जिस पर इंडियन रेलवे ने उनसे इस संबंधी जानकारी भी ली है। इसी तरह ब्लड रेवान का कहना है कि गाड़ी नंबर 02919 लुधियाना स्टेशन पर 9 बजकर 41 मिंट की खड़ी है और हमें इसके डिले होने का कारण नहीं बताया जा रहा है। इस तरह से लोग किसानों के प्रदर्शन के साथ-साथ रेलवे की अनदेखियों का भी शिकार हो रहे हैं।

रेलवे यात्री द्वारा किया गया ट्वीट

रेलवे यात्री द्वारा किया गया ट्वीट

किसान पद्रर्शन के कारण 50 ट्रेन हुई हैं प्रभावित
किसानों के प्रदर्शन के कारण लुधियाना से चलने, आने और यहां से गुजरने वाली करीबन पचास ट्रेन प्रभावित हुई हैं। सबसे ज्यादा परेशान यहां पर आने वाले मदजूर जिन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश जाना था वह हुए हैं। कई गाडियों का रास्ता बदला गया है और कई गाड़ियों को बंद कर देना पड़ा है और कुछेक गाडियां लुधियाना तक ही चल रही हैं। यही कारण है कि लोग समस्याओं से दो चार हो रहे हैं।

व्यापार पर भी पड़ेगा असर
आने वाला समय सर्दी के कपड़ों के सीजन का है। दूसरे राज्यों से व्यापारी इसी समय लुधियाना में आना शुरू करते हैं और कपड़े खरीदकर लेकर जाते हैं। मगर जालंधर में किसान प्रदर्शन के कारण व्यापारी नहीं आ रहे हैं। अगर जल्द ही प्रदर्शन समाप्त नहीं होता है तो इसका सीधा असर यहां के व्यापार पड़ेगा। जो पहले ही कोरोना के कारण चौपट हो चुका है। शहर के हौजिरी व्यापारी रोहित जैन, संजीव चौधरी आदि कहते हैं कि सरकार को जल्द यह प्रदर्शन समाप्त करवाना चाहिए नहीं तो व्यापारी और परेशान हो जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *