किलोई प्रकरण: भाजपाइयों की 10 बजे मीटिंग; हरियाणा कांग्रेस का फूकेंगे पुतला, ग्रोवर बोले- पूरा मामला गलतफहमी भरा

किलोई प्रकरण: भाजपाइयों की 10 बजे मीटिंग; हरियाणा कांग्रेस का फूकेंगे पुतला, ग्रोवर बोले- पूरा मामला गलतफहमी भरा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • BJP’s Meeting At 10 O’clock Today, Haryana Congress’s Effigy Will Be Burnt, State Vice President Grover Said: The Whole Matter Is Misunderstanding

रोहतक9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
किलोई प्रकरण: भाजपाइयों की 10 बजे मीटिंग; हरियाणा कांग्रेस का फूकेंगे पुतला, ग्रोवर बोले- पूरा मामला गलतफहमी भरा

रोहतक के किलोई शिव मंदिर की बालकनी पर खड़े भाजपा नेता।

रोहतक जिले में किलोई गांव के प्राचीन शिव मंदिर प्रकरण में शनिवार को 10 बजे हुड्डा काम्पलेक्स स्थित BJP कार्यालय में भाजपाइयों की मीटिंग होगी। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने मीटिंग का समय निर्धारित करते हुए कहा किलोई में जो भी हुआ वह कांग्रेस की मानसिकता के कारण हुआ। इसके विरोध में कुछ बातों में चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जाएंगे। साथ ही हरियाणा कांग्रेस का पुतला भी फूंका जाएगा। गौरतलब है कि किलोई के शिव मंदिर में PM के कार्यक्रम का लाइव देखने पहुंचे भाजपा के कई बड़े नेताओं को किसानों ने शुक्रवार को करीब सवा आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। किसान भाजपा नेताओं के हाथ जोड़कर माफी मांगने की बात पर अड़े थे।

हुड्‌डा खाप के लोगों ने कहा राम-राम करने को : ग्रोवर

पूरे प्रकरण के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कहा कि जिले के गांव किलोई में गलतफहमी की वजह से पैदा हुए विवाद को शांतिपूर्वक तरीके से समाप्त कर दिया गया। किसी बात को लेकर ग्रामीण गांव के प्राचीन शिव मंदिर के बाहर इक्ट्‌ठा हो गए थे। यह मामला माफी मांगने का नहीं था, बल्कि एक गलतफहमी का था। उन्होंने कहा कि जैसे ही ग्रामीणों को वास्तविकता का आभास हुआ, सारा मसला तुरंत हल हो गया। उन्होंने कहा कि हुड्डा खाप के कुछ लोग उनके पास आए थे और बस एक बार बालकनी से सबको राम-राम करने के बारे में कहा था। इसके बाद सभी को राम-राम कर दी और मामला खत्म हो गया। ग्रोवर ने यह भी कहा कि हमने किसी से कोई माफी नहीं मांगी है, ना ही मामला माफी मांगने का था। पूरा मामला गलतफहमी का था, जिसे दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब भोले शंकर उन्हें किलोई बुलाएंगे, वे हमेशा मंदिर में माथा टेकने आएंगे। मंदिर सबका साझा होता है और यह बात समाज के सभी वर्गों को समझनी चाहिए।

किलोई शिव मंदिर परिसर में PM के कार्यक्रम का लाइव देखते भाजपाई।

किलोई शिव मंदिर परिसर में PM के कार्यक्रम का लाइव देखते भाजपाई।

सुबह 9:30 बजे से शाम 5:41 बजे तक बनाया बंधक

तीन कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का किसान पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इन दोनों राजनीतिक पार्टियों के हर कार्यक्रम का विरोध करने का आह्वान किसानों ने कर रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक जिले के गांव किलोई में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भाजपा के कई बड़े चेहरे पहुंचे। इस बारे में जैसे ही किसानों को पता चला तो किसानों ने वहां जुटने लगे। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे किसानों ने उन्हें मंदिर के अंदर ही कैद कर दिया। मौके पर भारी पुलिस दलबल मौजूद रहा। पुलिस-प्रशासनिक अफसर किसानों के साथ लगातार तालमेल बनाकर बीजेपी नेताओं को मंदिर से बाहर निकालने की कोशिश में लगे रहे। भाजपा नेताओं को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:41 बजे तक किसानों ने मंदिर में बंद रखा।

ये सब भाजपा नेता रहे मंदिर में कैद

शिव मंदिर किलोई में भाजपा के कई बड़े नेता PM मोदी का कार्यक्रम लाइव देखने पहुंचे थे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, किलोई से चुनाव लड़ चुके सतीश नांदल, रोहतक नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा, पूर्व विधायक कलानौर से सरिता नारायण, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष आशा शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष दांगी, पदम ढुल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार बधवार, पूर्व पार्षद अनीता मिगलानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक नागपाल, पार्षद प्रतिनिधि अमित जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान हैप्पी अनेजा, जिला महामंत्री सतीश आहूजा, जिला महामंत्री राजेश भालोट, नगर निगम पार्षद सोनू पावरिया, नगर निगम पार्षद बिजेंदर हुड्डा, मंडल अध्यक्ष राजीव भाकर, किलोई मंडल अध्यक्ष रवि हुड्डा, जसिया मंडल अध्यक्ष सतीश भालोट, किलोई से चुनाव लड़ चुके प्रेम हुडा, सांपला मंडल अध्यक्ष पंडित अभिनंदन, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री सुमित हुड्डा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश घिलोड़ शामिल रहे।

यह था मामला

उत्तराखंड में धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूजा दर्शन समेत कई शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के हर जिले के प्रमुख शिव मंदिर में हुआ। किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के ये सभी बड़े चेहरे पहुंचे थे। किसानों को इसकी भनक लगी तो चढूनी ग्रुप के किसान जिला अध्यक्ष राजू मकड़ौली ने सोशल मीडिया पर मैसेज फ्लैश कर किसानों को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने की अपील की। मैसेज के बाद बड़ी संख्या में किसान इकट्‌ठे हुए। साथ में किलोई समेत आस-पास के ग्रामीण भी इकट्‌ठे होकर मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक चार जिलों के एसपी, रोहतक डीसी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *