कांग्रेस को झटका: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दिया, TMC में शामिल होने के कयास

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Assam Congress Leader All India Mahila Congress President Sushmita Dev Resigned From Party
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुष्मिता देव ने जब अपना ट्विटर बायो बदला तभी से कयाजबाजी का दौर शुरू हो गया। अब इस्तीफे को लेकर उनका लेटर भी सामने आ गया है।
कांग्रेस की सीनियर नेता और ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पहले उन्होंने पार्टी का व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा। इसके बाद ट्विटर के बायो में खुद को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया। फिर उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रही थीं। असम विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी नाराजगी सामने आई थी। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुष्मिाता देव TMC में शामिल हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता TMC नेताओं के संपर्क में हैं और जल्द ही कोलकाता पहुंच कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी से मिल सकती हैं।
सुष्मिता देव का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हुआ था
सुष्मिता देव कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थीं, जिनका ट्विटर अकाउंट हाल ही में लॉक हुआ था। कांग्रेस ने इसे लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर सवाल खड़े किए थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि ट्विटर केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है।
सुष्मिता देव का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका
सुष्मिता देव असम और बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। वह असम की सिल्चर सीट से सांसद चुनी गई थीं। इनके कांग्रेस छोड़ने को पार्टी के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।
युवा नेता पार्टी छोड़ते हैं तो बुजुर्गों पर आरोप लगता है: सिब्बल
कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने इस मामले पर पार्टी आलाकमान को लेकर नाराजगी भरी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब युवा नेता पार्टी छोड़कर जाते हैं तो इसका आरोप पार्टी के पुराने और बुजुर्ग नेताओं पर लगता है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी आगे बढ़ती रहती है।
पार्टी को इस पर मंथन करने की जरूरत: कार्ति चिदंबरम
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पार्टी को इस पर मंथन करने की जरूरत है कि आखिर सुष्मिता देव जैसे यंग नेता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं।
[ad_2]
Source link