कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर AMU में टकराव: वाइस चांसलर ने शोक जताया तो विरोध में कैंपस में लगे विवादास्पद पोस्टर, लिखा- कल्याण बाबरी मस्जिद के अपराधी थे

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर AMU में टकराव: वाइस चांसलर ने शोक जताया तो विरोध में कैंपस में लगे विवादास्पद पोस्टर, लिखा- कल्याण बाबरी मस्जिद के अपराधी थे

[ad_1]

अलीगढ़11 घंटे पहले

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने को लेकर उत्तर प्रदेश में विरोध और सियासत जारी है। ताजा मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। यहां के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया था। इसके बाद, अब छात्रों के नाम से यूनिवर्सिटी कैंपस में कई जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इनमें VC की ओर से पूर्व CM के निधन पर संवेदना जताए जाने को गलत बताते हुए इसका विरोध किया गया है।

यूनिवर्सिटी कैंपस में लगे इन पोस्टर्स में VC की शोक संवेदना को शर्मनाक बताया गया है। हालांकि, AMU प्रशासन ने इसे शरारती तत्वों की करतूत बता कर तत्काल इन पोस्टरों को हटा दिया है।

पोस्टर में लिखा…यह AMU की संस्कृति के खिलाफ
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना जताना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। यह बेहद शर्मनाक ही नहीं, बल्कि यह AMU की परंपरा और संस्कृति के भी खिलाफ है। कल्याण सिंह न सिर्फ बाबरी मस्जिद गिराने के अपराधी थे, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उन्होंने उल्लंघन किया था। वाइस चांसलर के शोक संवेदना से AMU आहत है। शोक जताकर कुलपति ने अली बिरादरी का अपमान किया है। अलीगढ़, आंदोलन न्याय और निष्पक्षता में विश्वास रखता है।

यूनिवर्सिटी में जगह-जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं।

यूनिवर्सिटी में जगह-जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं।

पूर्व CM के कार्यकाल में ढहा दी गई थी बाबरी
पूर्व CM कल्याण सिंह की पहचान एक हिंदूवादी नेता के रूप में रही है। पूर्व CM के कार्यकाल में ही बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी। इस कारण मुस्लिम समाज के लोग उन्हें बाबरी मस्जिद का मुख्य आरोपी मानते हुए उनका विरोध करते आए हैं। ऐसे में VC ने जब उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तो इसका विरोध होने लगा।

AMU छात्रों से कोई लेना देना नहीं: प्रॉक्टर
यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में मस्जिद के आसपास कई जगह यह पोस्टर लगे मिले थे, जिन्हें हटवा दिया गया है। प्रॉक्टर टीम को अलर्ट कर दिया गया है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

प्रॉक्टर ने कहा कि AMU के किसी भी स्टूडेंट ने इस बात की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह अराजक तत्वों का काम है, जो यूनिवर्सिटी के माहौल खराब करना चाहते हैं। इसके जिम्मेदारों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

सपा ने कहा- भाजपा कर रही नफरत की राजनीति

अनुराग भदौरिया ने कहा सरकार के पास काम गिनाने के लिए कुछ नहीं है।

अनुराग भदौरिया ने कहा सरकार के पास काम गिनाने के लिए कुछ नहीं है।

AMU में विवादित पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कहा, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। UP सरकार अपने काम को बताने के बजाय अलग-अलग तरह के मुद्दे उठा रही है। कहीं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं, तो कहीं पोस्टर लग रहे हैं। सरकार के पास अपने साढ़े 4 साल के काम को गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। लिहाजा जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है।

शनिवार को कल्याण का निधन हुआ था
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बीते शनिवार रात 9 बजे 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया था। कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका सोमवार को बुलंदशहर में नरौरा स्थित गंगा किनारे घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *