कर्नाटक में BJP कांग्रेस आमने-सामने: भाजपा ने कहा- राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट, कांग्रेस ने PM को अंगूठाछाप कहा था

कर्नाटक में BJP कांग्रेस आमने-सामने: भाजपा ने कहा- राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट, कांग्रेस ने PM को अंगूठाछाप कहा था

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Drug Addict Vs Narendra Modi Angoothha Chhaap; Congress On Karnataka BJP President Nalin Kumar Kateel Statement

चेन्नई17 मिनट पहले

कर्नाटक BJP के प्रदेशाध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मंगलवार को एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट और पेडलर बताया है। कटील ने कहा कि आखिर राहुल गांधी हैं कौन? मुझे मीडिया के जरिए ही पता चला है कि राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट हैं। उनका ये बयान कर्नाटक कांग्रेस के उस बयान के बाद आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशिक्षित बताया गया था।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि मोदी पर किए गए विवादित ट्वीट को पार्टी के अकाउंट से हटा दिया गया है। डीके शिवकुमार ने दूसरा ट्वीट कर कहा कि मैं इस बात पर विश्वास करता हूं कि हमें राजनीति करते हुए अपने बर्ताव को ठीक रखना चाहिए। मैं मानता हूं कि भाजपा भी मेरी इस बात से सहमत होगी। इसलिए कर्नाटक BJP अध्यक्ष को राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कन्नड़ भाषा में किए ट्वीट
इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से PM मोदी को अंगूठा छाप (अशिक्षित) कहा था। उन्होंने कन्नड़ में ट्वीट करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने स्कूल बनाए, लेकिन मोदी कभी पढ़ने नहीं गए। कांग्रेस ने बड़ों के पढ़ने के लिए भी योजनाएं बनाईं, लेकिन मोदी ने तब भी पढ़ाई नहीं की। देश में भीख मांगना प्रतिबंधित है, लेकिन आलसी लोगों ने देश की जनता को भिखारी बना दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि #angoothachhaapmodi की वजह से देश भुगत रहा है।

कांग्रेस ही नीचे गिर सकती है: BJP
जवाब में BJP की प्रदेश प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो इतना नीचे गिर सकती है। उनकी ये टिप्पणी जवाब देने लायक भी नहीं है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता लावण्या बल्लाल ने माना कि कांग्रेस ट्वीट की भाषा बेहद खराब थी। इसलिए उसकी जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *