कर्क राशि वालों को नए साल में मिलेंगे विदेश यात्रा के मौके

कर्क राशि वालों को नए साल में मिलेंगे विदेश यात्रा के मौके

[ad_1]

वर्ष के प्रारंभ में मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। 15 जनवरी से धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परन्तु 17 जनवरी से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 27 फरवरी से स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में आय की स्थिति में सुधार भी हो सकता है। 12 अप्रैल से राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। परंतु रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 13 अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। 29 अप्रैल के उपरांत शैक्षिक कार्यों या बौद्धिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में यात्रा अधिक रहेगी। शनि की ढैया के कारण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें।

2022 में मिथुन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के मौके, जानें कब

उपाय-
1. सरसों के तेल में अपना मुंह देखकर उस तेल में शनिवार के दिन सात पूड़े (गुलगुले) मीठे बनवाकर सूर्यास्त के बाद गली-मोहल्लों के कुत्तों को डाल दें। इस तेल को अलग बर्तन में रखें। घर के किसी और काम में इस्तेमाल न करें। शनि की ढैया रहने तक ये पूड़े (गुलगुले) कुत्तों को खिलाते रहें।
2. प्रतिदिन प्रातः दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
3. प्रत्येक सोमवार को जल में दूध डालकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *