ऐलनाबाद में किसानों ने भाजपा नेताओं को मारे धक्के: उपचुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी गोविंद कांडा को गुरुद्वारे से बाहर निकाला, शहरी भाजपा प्रधान गिरते-गिरते बचे

ऐलनाबाद में किसानों ने भाजपा नेताओं को मारे धक्के: उपचुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी गोविंद कांडा को गुरुद्वारे से बाहर निकाला, शहरी भाजपा प्रधान गिरते-गिरते बचे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Sirsa
  • The Party’s Candidate Govind Kanda, Who Went To Bow His Head, Was Thrown Out Of The Gurudwara By The Farmers, The Urban Head Was Pushed

ऐलनाबाद14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद में किसानों ने भाजपा नेताओं को मारे धक्के: उपचुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी गोविंद कांडा को गुरुद्वारे से बाहर निकाला, शहरी भाजपा प्रधान गिरते-गिरते बचे

भाजपा के उम्मीदवार गोविंद कांडा को गुरुद्वारे से बाहर निकालते किसान।

हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में उतरे भाजपा कैंडीडेट गोविंद कांडा को शनिवार को किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम को भाजपा नेताओं के साथ गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेकने पहुंचे गोविंद कांडा को किसानों ने गुरुद्वारे से बाहर निकाल दिया। किसानों ने कांडा के साथ मौजूद भाजपा की ऐलनाबाद शहरी इकाई के प्रधान जसवीर सिंह चहल को बुरी तरह धक्के मारे। इन धक्कों की वजह से चहल मुंह के बल जमीन पर गिरते-गिरते बचे। मौके की नजाकत को भांपते हुए गोविंद कांडा के निजी सुरक्षाकर्मी उन्हें वहां से निकालकर ले गए।

धक्का लगने के बाद संभलने की कोशिश करते शहरी प्रधान( सफेद कपड़ों में)।

धक्का लगने के बाद संभलने की कोशिश करते शहरी प्रधान( सफेद कपड़ों में)।

ऐलनाबाद में आंबेडकर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार सुबह से ही किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उस समय सिरसा के विधायक और गोविंद कांडा के भाई गोपाल कांडा भी पार्टी कार्यालय पर मौजूद थे। इस दौरान किसानों को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पार्टी उम्मीदवार गोविंद कांडा के शहर में कई कार्यक्रम थे। गोविंद कांडा और पार्टी नेता जहां भी कार्यक्रम में जा रहे थे किसान उनका विरोध जताते वहां पहुंच रहे थे।

मौके पर इकट्‌ठा हुए लोगों को समझाने का प्रयास करती पुलिस टीम।

मौके पर इकट्‌ठा हुए लोगों को समझाने का प्रयास करती पुलिस टीम।

भाजपा प्रत्याशी गोविंद कांडा शाम 4 बजे भाजपा पार्षद के घर पर चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहा था। उसी दौरान शहर में गुरुद्वारा सिंह सभा के पास रुककर माथा टेकने के लिए अंदर चले गए। गोविंद कांडा के साथ उनके समर्थक और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड थे। कुछ ही देर में कांडा का विरोध कर रहे किसान वहां भी पहुंच गए। किसानों ने कांडा का विरोध शुरू कर दिया और गुरुद्वारा साहिब से उन्हें बाहर निकाल दिया।
शहरी प्रधान को धक्का देने का आरोप
किसानों पर गुरुद्वारा परिसर में बाहर जा रहे भाजपा के शहरी प्रधान जसवीर सिंह चहल को भी धक्के मारने का आरोप है। उनका कहना है कि धक्का लगने से वह गिरते-गिरते बचे। किसानों के विरोध को देखते हुए भाजपा उम्मीदवार और पार्टी वर्कर तुरंत काफिले के साथ वहां से रवाना हो गए। मौके पर पुलिस ने किसानों को समझाया और उन्हें शांत किया।

गुरुद्वारे के बाहर गोविंद कांडा का विरोध करने के लिए पहुंचे किसान।

गुरुद्वारे के बाहर गोविंद कांडा का विरोध करने के लिए पहुंचे किसान।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *