उपचुनाव 2021: तेलंगाना की इकलौती विधानसभा सीट पर BJP के ई.राजेंद्र आगे, रूलिंग पार्टी TRS को झटका

उपचुनाव 2021: तेलंगाना की इकलौती विधानसभा सीट पर BJP के ई.राजेंद्र आगे, रूलिंग पार्टी TRS को झटका

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Byelection Vote Counting| Telangana Karimnagar Huzurabad Assembly Seat Result

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उपचुनाव 2021: तेलंगाना की इकलौती विधानसभा सीट पर BJP के ई.राजेंद्र आगे, रूलिंग पार्टी TRS को झटका

तेलंगाना में करीमनगर जिले की हुजूराबाद विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक हुई गिनती के मुताबिक, BJP बढ़त बनाए हुए है। राज्य में एक ही सीट पर उपचुनाव हुआ था। यहां 86.64% वोटिंग हुई थी और कुल 2,05,236 वोट पड़े थे। वोटों की गिनती के 14 टेबल लगाए गए हैं। कुल 22 राउंड में वोटों की गिनती होगी। हर राउंड में करीब आधा घंटा लगेगा।

हुजूराबाद से कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला TRS के श्रीनिवास यादव और BJP के ई. राजेंद्र के बीच है। ताजा रुझानों के मुताबिक ई. राजेंद्र 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। ई.राजेंद्र तेलंगाना में 2014 से 2018 तक वित्त मंत्री और 2019 से 2021 तक स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। वे TRS से चार बार MLA रहे हैं और कमलापुर और हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधि रह चुके हैं।

14 जून 2021 को ई. राजेंद्र ने भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्‌डी की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की।

14 जून 2021 को ई. राजेंद्र ने भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्‌डी की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की।

TRS छोड़ भाजपा में आए ई. राजेंद्र
ई. राजेंद्र को जमीन हथियाने के आरोपों में राज्य मंत्रिमंडल से हटाया गया था। इसके बाद जून में ई. राजेंद्र के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हुआ था। आरोपों को खारिज करने वाले राजेंद्र ने TRS छोड़ दी थी। अब वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। परिणाम भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ TRS के विकल्प के रूप में उभरना है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *