आगरा में पूर्व मेयर की बहू के साथ लव जिहाद: टिंबर कारोबारी ने नाम बदलकर दोस्ती की, ब्लैकमेल करके रेप किया और फिर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा

आगरा में पूर्व मेयर की बहू के साथ लव जिहाद: टिंबर कारोबारी ने नाम बदलकर दोस्ती की, ब्लैकमेल करके रेप किया और फिर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा

[ad_1]

आगरा16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा से लव जिहाद का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व मेयर की बहू के साथ टिंबर कारोबारी ने नाम बदलकर दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल करके रेप किया। इसके बाद आरोपी ने महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। इसके लिए वह उसे मारता-पीटता था। मामले में पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समाजवादी पार्टी के नेताओं का करीबी बताया जा रहा है। सपा नेताओं के साथ उसकी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

रिटायर्ड IAS की बेटी है पीड़िता, चाचा भी IAS
पीड़िता आगरा के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता IAS थे। उनकी मौत हो चुकी है। चाचा भी IAS थे। पीड़िता की शादी कई साल पहले आगरा के एक पूर्व मेयर के बेटे के साथ हुई थी। 2005 में पीड़िता के पति की मौत हो गई थी। इसके कुछ साल बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान महिला की मुलाकात टिंबर कारोबारी आरिफ उर्फ आदित्य से हुई।
महिला का आरोप है कि आरिफ ने अपना नाम आदित्य आर्या बताया था। आदित्य ने खुद को टिंबर कारोबारी बताया और खुद के बिजनेस में उसे शामिल होने का ऑफर दिया। इसके बाद से दोनों की दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि माथे पर टिका लगाते हुए आरिफ ने एक फोटो खिंचवाई। इसे ऐसा एंगल दिया जैसे वह पीड़िता की मांग में सिंदूर भर रहा हो। इसी फोटो को दिखाकर वह ब्लैकमेल करके उसके साथ रेप करने लगा।

आदित्य आर्या बनकर महिला से मिला था आरिफ हाशमी।

आदित्य आर्या बनकर महिला से मिला था आरिफ हाशमी।

पैसे की डिमांड करता था

  • महिला का आरोप है कि आरोपी उसे ब्लैकमेल करके पैसा मांगता था।
  • परिवार की प्रतिष्ठा के चलते उसे कई बार पैसे भी दिए।
  • महिला का आरोप है कि आरोपी उसके होटल पर कब्जा करने लगा और धीरे धीरे उसने होटल का सारा पैसा अपने पास रखना शुरू कर दिया।
  • कुछ महीने पहले ही महिला को पता चला कि जिसे वह अब तक आदित्य समझती थी उसका नाम आरिफ हाशमी पुत्र फिरोज निवासी राजाजीपुरम लखनऊ है।

‘धर्मांतरण का दबाव बनाया, मारा पीटा और बाल काटे’
महिला का आरोप है कि आरिफ हाशमी की असलियत पता चलने पर उसने असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। आरोपी उसे बोलता था कि दोनों की आर्य समाज के तहत शादी हो चुकी है और अब उसे मुसलमान बनना होगा। आरिफ ने घर का पूजा स्थल तोड़कर फेंक दिया और लाइसेंसी असलहे के दम पर धमकाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरिफ ने उसका शारीरिक शोषण किया और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।

राजनीतिक हस्तियों से अच्छी पकड़
आरोपी आरिफ का समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के साथ फोटो है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां तक की राष्ट्रपति तक के साथ आरिफ ने फोटो खिंचवाई है।
थाना सदर प्रभारी अजय कौशल के अनुसार आरोपी के खिलाफ,376,377,307,323,386,392,420,427,506 और धर्मांतरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *