असम-मिजाेरम सीमा विवाद: असम की नाकेबंदी से मिजाेरम में पेट्राेल-डीजल की किल्लत बढ़ी, दोपहिया को 3 और चारपहिया वाहनाें को 5 लीटर पेट्रोल या डीजल ही मिल रहा

असम-मिजाेरम सीमा विवाद: असम की नाकेबंदी से मिजाेरम में पेट्राेल-डीजल की किल्लत बढ़ी, दोपहिया को 3 और चारपहिया वाहनाें को 5 लीटर पेट्रोल या डीजल ही मिल रहा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Due To The Blockade Of Assam, The Shortage Of Petrol diesel Increased In Mizoram, Two wheelers Are Getting 3 Liters And Four wheelers Are Getting Only 5 Liters Of Petrol Or Diesel.

गुवाहाटी/अाईजाेल/नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
असम-मिजाेरम सीमा विवाद: असम की नाकेबंदी से मिजाेरम में पेट्राेल-डीजल की किल्लत बढ़ी, दोपहिया को 3 और चारपहिया वाहनाें को 5 लीटर पेट्रोल या डीजल ही मिल रहा

आइजोल के पेट्रोल पंप पर इन दिनों इस तरह के बोर्ड देखने को मिल रहे हैं।

मिजाेरम सीमा पर तनाव की वजह से असम में की गई नाकाबंदी रविवार काे छठवें दिन भी जारी रही। इससे मिजाेरम में पेट्राेल, डीजल और अन्य जरूरी सामानाें की किल्लत शुरू हाे गई है। स्थिति बिगड़ती देख राज्य के सभी पेट्राेल पंप पर राशनिंग शुरू की गईं है। तय सीमा से ज्यादा पेट्राेल-डीजल के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति जरूरी है। अभी दोपहिया वाहनाें के लिए राेजाना तीन लीटर और चारपहिया वाहनाें के लिए पांच लीटर पेट्रोल या डीजल देने की सीमा तय है। मिजोरम के मुख्य सचिव लालननमविया चुआंगाे ने माना है कि नाकेबंदी से राज्य में जरूरी सामानों की कमी होने लगी है।

वहीं, मिजाेरम के मुख्यमंत्री जाेरामथांगा ने जरूरी सामानाें की आपूर्ति रुकने की जानकारी केंद्र सरकार काे दी है। सीमा विवाद सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार काे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वसरमा और मिजाेरम के मुख्यमंत्री जाेरामथंगा से फाेन पर बात की। जाेरामथांगा ने इस बारे में साेशल मीडिया पर लिखा, “बातचीत में दाेनाें राज्याें के बीच सीमा विवाद बातचीत से सुलझाने का निर्णय लिया गया।’

हिंसा मामले की सीबीआई जांच से केंद्र सरकार का इंकार
इस बीच, केंद्र सरकार ने हिंसा मामले की सीबीआई जांच से इंकार किया है। असम के मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले कहा था कि वे जांच में शामिल हाेंगे, बशर्ते निष्पक्ष एजेंसी काे जांच साैंपी जाए। दोनों राज्यों के बीच 26 जुलाई की हिंसा के बाद से ही तनाव है। असम के कछार जिले के अंतरराज्यीय सीमा से लगे लैलापुर और उसके आसपास स्थिति तनावपूर्ण हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल तैनात हैं।

कांग्रेस ने कहा- केंद्र सरकार राज्याें में सीमा विवाद सुलझाने में विफल
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार दाेनाें राज्याें के बीच शांति कायम रखने में पूरी तरह विफल रही है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने कहा, ‘असम और मिजोरम के बीच बना हुआ तनाव गंभीर चिंता का विषय है। देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब एक राज्य ने अपने निवासियों को दूसरे राज्य में ना जाने के लिए मशविरा जारी किया हो।

मिजाेरम असम के मुख्यमंत्री विस्वसरमा पर एफआईआर वापस लेने काे तैयार
मिजाेरम के मुख्य सचिव लालननमविया चुआंगाे ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर मामला वापस लेने को मिजोरम तैयार है। वहीं, बिस्वसरमा ने कहा है, ‘अगर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हाेने से मामला सुलझता है ताे मुझे खुशी हाेगी। लेकिन हमारे अधिकारियाें से पूछताछ मंजूर नहीं है।’ बिस्वसरमा ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए सुप्रीम काेर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही है।

थर्मल इमेजिंग से चिन्हित होंगी पूर्वोत्तर की सीमाएं तेजी से काम करने का निर्देश
केंद्र ने अंतरराज्यीय सीमाओं का निर्धारण उपग्रह से मिली तस्वीरों के जरिए करने का फैसला किया है। मामले से जुड़े दाे अधिकारियाें ने यह जानकारी दी है। असम, मिजाेरम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्याें के बीच सीमा-विवाद निपटाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस काम काे तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है।

यह था मामला : असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई काे हुई हिंसा हुई थी। इसमें में असम के पांच पुलिसकर्मी और दाे अन्य की माैत हाे गई थी। मामले में मिजोरम के वेरेंगटे थाने में विस्वसरमा , असम के छह प्रमुख पुलिस अफसर, दाे प्रशासनिक अफसरों पर मामला दर्ज किया गया है। मिजोरम ने कुल 200 लोगों को आरोपी बनाया है। असम पुलिस ने इस पूरी घटना की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए है, वहीं केंद्र सरकार भी मामले के समाधान के लिए दोनों राज्यों के उच्चस्तर के अधिकारियों को दिल्ली बुला चुकी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *