अमेरिकी डिफेंस हेडक्वार्टर के पास फायरिंग: पेंटागन के पास रेड जोन में मेट्रो स्टेशन के पास अंधाधुंध गोलियां चलीं, 1 शख्स घायल

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Indiscriminate Firing At Metro Station Near Defense Headquarters Pentagon, 1 Shot; Imposed Lockdown
वॉशिंगटन38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, मेट्रो बस प्लेटफॉर्म के पास हुई गोलीबारी की घटना के बाद एरिया में लॉकडाउन लगाया गया है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के हेडक्वार्टर पेंटागन के पास मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। इसमें एक शख्स को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया।
पेंटागन ने सोशल मीडिया पर बताया कि पुलिस की कार्रवाई के कारण पेंटागन एरिया को सील करने के बाद लॉकडाउन लगाया गया है। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि कृपया घर के बाहर आने से बचें। रक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, मेट्रो बस प्लेटफॉर्म के पास हुई गोलीबारी की घटना के बाद ये फैसला लिया गया।

पेंटागन से कुछ दूरी पर ही राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस भी है।
घटना के तुरंत बाद पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी (PFPA) को अलर्ट भेजा गया। रक्षा विभाग के अधिकारियों से अंदर ही रहने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक बंदूकधारी के गिरफ्तार होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस पूरे एरिया में सर्च ऑपरेशन चला रही है। एसोसिएटेड प्रेस (AP) के एक पत्रकार ने कई बार गोलियों की आवाज सुनी।
बता दें कि पेंटागन में अमेरिका की रक्षा से जुड़ी गतिविधि होती है। यहां से कुछ दूरी पर ही राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस भी है। कुछ देर बाद ही पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने अपडेट देते हुए कहा, ‘पेंटागन से लॉकडाउन हटा लिया गया है और फिर से खोल दिया गया है। कॉरिडोर 2 और मेट्रो का एंट्री पॉइंट बंद रहेगा। कॉरिडोर 3 पैदल चलने वालों के लिए खुला है।’
पिछले साथ हुई थी चाकूबाजी
पेंटागन मेट्रो स्टेशन के पास मार्च 2020 में भी बंद किया गया था। तब सुबह करीब 9 बजे एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। फिर बाद में उसी दिन करीब 2:30 बजे इसे खोला गया।
[ad_2]
Source link