सरकारी अस्पताल में आग: अहमदनगर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का ICU जलकर खाक; 5 मरीजों की मौत की खबर, कई मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा

[ad_1]
अहमदनगरएक मिनट पहले
आग हॉस्पिटल के ICU में लगी है। यहां कई मरीज गंभीर बिमारी से ग्रसित थे, इसलिए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
महाराष्ट्र में अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल के ICU में लगी है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंची हैं। वहीं, ICU में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 5 मरीजों की जान चली गई है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ICU के अंदर मौजूद मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

आग लगने के अस्पताल में भर्ती कई मरीज झुलस गए हैं। मरने वालों की संख्य बढ़ सकती है।

अस्पताल में आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
[ad_2]
Source link