विरोधियों पर फूटा अमरिंदर का फोटो बम: सोनिया समेत कई शख्सियतों के साथ शेयर की अरूसा की तस्वीरें; पूछा- क्या यह सभी ISI एजेंट हैं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Captain Amarinder’s Photo Bomb Exploded On Opponents Shared Pictures Of Aroosa Alam With Many Personalities Including Sonia; Asked Are These All ISI Agents
चंडीगढ़12 मिनट पहलेलेखक: मनीष शर्मा
- कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक में मौजूद अरूसा आलम।
अरूसा आलम को ISI का एजेंट बताने वाले विरोधियों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का फोटो बम फूटा है। अमरिंदर ने सोनिया गांधी समेत कई शख्सियतों के साथ अरूसा आलम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर दी। इनमें मुलायम सिंह यादव, सुषमा स्वराज के अलावा सेना के कई पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने पूछा कि क्या यह सभी ISI के एजेंट हैं।
कैप्टन ने लिखा कि मैं अरूसा आलम की फोटो कई गणमान्य लोगों के साथ जारी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि वह सारे भी ISI के एजेंट हैं। ऐसा कहने वालों को बोलने से पहले सोचना चाहिए। यह सिर्फ घटिया मानसिकता का उदाहरण है। अमरिंदर ने यहां तक कहा कि दुर्भाग्य से इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच वीजा बैन है, अन्यथा वह अरूसा आलम को फिर भारत बुला लेते। अमरिंदर ने कहा कि मार्च में मैं 80 साल का हो रहा हूं और अरूसा अगले साल 69 साल की हो जाएगी। संकीर्ण सोच वाले इसे नहीं समझेंगे।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ अरूसा आलम।

भारत के पूर्व विदेश सचिव शिव शंकर मेनन के साथ अरूसा।
विरोधियों को फोटो से जवाब दे रहे अमरिंदर
इससे पहले कांग्रेस ने अमरिंदर पर अरूसा आलम को लेकर हमला बोला तो उन्होंने सोनिया गांधी के साथ और अरूसा की तस्वीर जारी कर दी थी। कांग्रेसियों ने कहा कि यह तस्वीर 2005 की है। हालांकि अमरिंदर ने फिर से अरूसा की सोनिया गांधी के साथ एक और तस्वीर जारी कर दी है।
इसके बाद पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कैप्टन को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्तफा की पत्नी कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना और बहू के साथ अरूसा आलम की तस्वीरें जारी कर दी। अब कुछ कांग्रेसियों ने अरूसा को लेकर मचे घमासान पर नाराजगी जाहिर की तो अमरिंदर ने फिर से कांग्रेस को घेरने के लिए यह तस्वीरें जारी कर दी।

पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के साथ अरूसा आलम।
डिप्टी CM रंधावा के बयान के बाद मचा घमासान
डिप्टी CM सुखविंदर रंधावा कुछ दिन पहले जालंधर आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अरूसा आलम भारत क्यों आती थी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते सरकारी रेजिडेंस में क्यों रहती थीं? इसकी जांच की जाएगी। पंजाब सरकार अरूसा आलम के ISI कनेक्शन की जांच करेगी। इसके लिए वह डीजीपी को आदेश दे रहे हैं।
इसके बाद यह पूरा घमासान मचा था। हालांकि अमरिंदर ने जब सोनिया गांधी के साथ अरूसा आलम की तस्वीर पोस्ट की तो रंधावा ने बाद में बयान दिया कि यह 2 देशों का मामला है, इसलिए RAW जांच कर सकती है।

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ अरूसा आलम।

सेना के पूर्व प्रमुख जनरल सुनिथ फ्रांसिस रोड्रिग्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अरूसा।
अमरिंदर ने दिया था रंधावा को जवाब
कैप्टन अमरिंदर ने रंधावा को जवाब दिया था कि अरूसा आलम को लेकर 2007 में पूरी जांच हो चुकी है। तब केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार थी। उस वक्त भी RAW और इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB ने इसकी जांच की थी और कुछ नहीं निकला। उन्होंने रंधावा को नसीहत दी थी कि फालतू के कामों में लगाने के बजाय पुलिस को पंजाब के लॉ एंड आर्डर को मेंटेन करने पर लगाएं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पूर्व सपा नेता अमर सिंह के साथ अरूसा आलम।

भारत के पूर्व विदेश सचिव जेएन दीक्षित के साथ अरूसा।
अरूसा पर बंटी कांग्रेस
अरूसा आलम को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस बंट गई है। नवजोत सिद्धू ने अरूसा का नाम लिए बगैर पंजाब कांग्रेस के मचाए घमासान का विरोध किया। सिद्धू ने कहा कि हमें असली मुद्दों पर लौटना चाहिए। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों ने भी कहा था कि इस अरूसा विवाद से पंजाब का कुछ भला नहीं होगा।
वहीं, सांसद मनीष तिवारी ने भी कहा कि पंजाब में कांग्रेसी बच्चों की तरह लड़ रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के भीतर और उस आलम का शोर थमने लगा था। हालांकि कैप्टन अमरिंदर फिर से कांग्रेस को उनके शुरू किए गए अरूसा विवाद में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कांग्रेस पर बड़े मुद्दों को छोड़ व्यक्तिगत हमलों की राजनीति का दाग लग सके।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार के साथ अरूसा आलम।

इस्लामाबाद में SAFMA बैठक में पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार के साथ अरूसा।

फिल्म डॉयरेक्टर महेश भट्ट के साथ अरूसा आलम।

बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अरूसा आलम।

भारत के पूर्व विदेश सचिवा शाम सरन के साथ प्राइवेट लंच के दौरान अरूसा।
[ad_2]
Source link