विदिशा में कुआं हादसा, 4 मौत..10 लापता: हादसे के 3 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीमें; मंत्री-अफसरों का जमावड़ा देख मां का गुस्सा फूटा, हाथ फैलाकर बोली- जब मेरा बच्चा गिरा तब कहां थे..

विदिशा में कुआं हादसा, 4 मौत..10 लापता: हादसे के 3 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीमें; मंत्री-अफसरों का जमावड़ा देख मां का गुस्सा फूटा, हाथ फैलाकर बोली- जब मेरा बच्चा गिरा तब कहां थे..

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Vidisha
  • Madhya Pradesh | At Least 15 People Fall Into A Well In Ganjbasoda Area In Vidisha Yesterday. Four People Have Died, 7 8 People Remain Missing, Search And Rescue Operation Is Still Underway.

विदिशा/गंजबासौदा32 मिनट पहले

मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में कुएं में गिरे लोगों काे निकालने का काम 14 घंटे बाद भी जारी है। चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 10 लोग अब भी लापता हैं। इस बीच लापता रवि की मां और दादी का रोते हुए का VIDEO सामने आया है। घटनास्थल पर मंत्री और अफसरों का जमावड़ा देखकर मां का गुस्सा फूट पड़ा। उसने हाथ फैलाते हुए कहा- जब मेरा बच्चा गिरा तब कहां थे। मेरे पास एक ही बेटा है। दरअसल, बच्चे के साथ कुएं में गिरने का हादसा कल शाम करीब 6.30 बजे हुआ। इसके बाद मुंडेर सहित भीड़ भी उसमें गिर गई। रात 10 बजे NDRF, SDRF आदि टीमें पहुंची थीं।

पुलिस ने घटना स्थल से 1 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया है। पुलिस को प्रदर्शन का डर है। एडीजीपी साईं मनोहर ने 3 शव निकाले जाने की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने चार मौत की जानकारी दी है। इधर, कुएं में झीर के कारण लगातार पानी आने से रेस्क्यू में बाधा आ रही है। कुआं पूरी तरह खाली नहीं हो पा रहा है।

गुरुवार देर शाम यहां बड़ा हादसा हुआ था। कुंए में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों के वजन की वजह से कुंए की दीवार टूट गई और कई लोग अंदर गिर गए थे। सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। 4 लोगों के शव भी कुंए से निकाले गए हैं। फिलहाल शुभम (20), उसके पिता सुनील (50), नारायण कुशवाह (45) और एक अन्य का शव निकाला गया है।

रोते-बिलखते परिवार वाले।

रोते-बिलखते परिवार वाले।

रात से ही चल रहा है ऑपरेशन
रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे। NDRF और SDRF की टीम ने रात को ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। जो अभी भी जारी है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन की सतत निगरानी की जा रही है।

कुंए के पास खुदाई करती जेसीबी।

कुंए के पास खुदाई करती जेसीबी।

विदिशा में कुएं में गिरने से 4 की मौत:पहले बच्चा गिरा फिर उसे बचाने के लिए जुटी भीड़ के वजन से कुआं धंसा, 20 को निकाला गया; रेस्क्यू जारी

बच्चे का भी पता नहीं
गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे लाल पठार गांव में रवि अहिरवार नामक 13 साल का एक बच्चा 40 फीट गहरे कुंए में गिर गया था। कुंए में पानी भरा था। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। भीड़ के वजन से अचानक कुआं धंस गया। इससे वहां खड़े करीब 30 लोग गिर गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे पहले कुएं में गिरे बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह अब भी लापता
1.संदीप पुत्र अखिलेश
2. अभिषेक पुत्र ओमकार
3. रवि पुत्र ओमकार
​​​​​​​​​​​​​​4.गुमन
5.​​​​​​​कृष्ण गोपाल अहिरवार
6. गोविंद पुत्र करण सिंह
7.दीनू पुत्र धनसिंह
8. ​​​​​​​नरेश पुत्र रतिराम​​​​​​​​​​​​​​
9.पवन पुत्र बालकिशन
10.विक्की पुत्र शिवनाथ

​​​​​​​रेस्क्यू टीम के पांच सदस्य घायल
भोपाल में NDRF को सवा नौ बजे सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गंजबासौदा रवाना हुई। हादसे के दौरान रेस्क्यू कर रहे NDRF और SDRF​​​​​​​ के 5 सदस्य घायल हुए हैं। ट्रैक्टर के मलबा में गिर जाने से दो लोग घायल हो गए है। इसके अलावा रेस्क्यू के तीन सदस्य घायल हुए हैं। घायल लक्ष्मी नारायण, रमेश, मोहन, गोलू और शशिधर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन्हें बचा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
1. मनोज पुत्र रती
​​​​​​​2. मेवालाल पुत्र कल्याण
3.श्रीकांत पुत्र रामानंद
​​​​​​​4.निर्भय पुत्र पन्ना लाल​​​​​​​
5.राेहित पुत्र देवेंद्र
6.श्रीधाम पुत्र नारायण
7. जीतेंद्र पुत्र गणेशराम​​​​​​​​​​​​​​
8. राजू पुत्र सदी लाल
9. दलीप पुत्र आशाराम
​​​​​​​10. शिवराज पुत्र रामस्वरूप​​​​​​​​​​​​​​
11. बालकिशन पुत्र मूलचंद्र​​​​​​​​​​​​​​
12.सुंदर पुत्र हल्के
13. राजू पुत्र सदी लाल
14. दशरथ पुत्र कृपा
15. सुनील पुत्र लाखन

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *