लखनऊ में RSS-BJP की बड़ी बैठक: संघ के सामने पेश होंगे सीएम योगी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार करेंगे सरकार के कामकाज की समीक्षा

लखनऊ में RSS-BJP की बड़ी बैठक: संघ के सामने पेश होंगे सीएम योगी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार करेंगे सरकार के कामकाज की समीक्षा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rashtriya Swayamsevak Sangh’s Lucknow Meeting Today; Dattatreya Hosabale, Arun Kumar CM Yogi Will Appear, RSS Will Review The Functioning Of The Government

लखनऊ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लखनऊ में RSS-BJP की बड़ी बैठक: संघ के सामने पेश होंगे सीएम योगी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार करेंगे सरकार के कामकाज की समीक्षा

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एक्टिव हो गया है। RSS ने यूपी सरकार के कामकाज की समीक्षा करने और तालमेल बैठाने के लिए लखनऊ में दो दिन की बैठक शुरू कर दी है। आज बैठक का दूसरा दिन है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संघ पदाधिकारियों के सामने पेश होंगे।

लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और सर कार्यवाह अरुण कुमार के सामने योगी आदित्यनाथ अपने साढ़े 4 साल के कामकाज का ब्योरा देंगे। इसके अलावा संगठन, सरकार और संघ के बीच तालमेल के बारे में भी बताएंगे। इस बैठक को कोआर्डिनेशन मीटिंग का नाम दिया है।

RSS की क्या तैयारी है?

  • चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बड़े हिंदुत्व के चेहरे के रूप में पेश किया जाएगा।
  • अयोध्या में राम मंदिर, अनुच्छेद 370, जनसंख्या नियंत्रण, राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

अरुण कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बैठक

अभी तक भाजपा में समन्वय की जिम्मेदारी संघ की ओर से सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल के पास थी। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को भाजपा में समन्वय की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा और संघ की यह पहली बैठक है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

हर 6 महीने में होने वाली इस बैठक में सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री शामिल होते हैं। संघ ने संगठनात्मक दृष्टि से उत्तर प्रदेश को 6 प्रांतों में बांटा है। इसलिए लखनऊ में चल रही समन्वय में बैठक में अवध प्रांत, कानपुर प्रांत, काशी प्रांत, गोरक्ष प्रांत, मेरठ व बृज प्रांत के संघ की प्रांतीय टोली के लोग शामिल हैं। इसमें इन छह प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, प्रांत संघचालक, सह प्रांत संघचालक और प्रांत कार्यवाह, सह प्रांत कार्यवाह बुलाए गए हैं।

आज सरकार के कई दिग्गजों को बुलाया जा सकता है
आज होने वाली बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा शामिल होंगे। इसके अलावा संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को भी बैठक में बुलाया जा सकता है। इसमें पूरे उत्तर प्रदेश के संघ व संघ से जुड़े विविध संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री व प्रदेश संगठन मंत्री भी हिस्सा लेंगे।

RSS-BJP की बैठक के 5 अहम मुद्दे
1.
सरकार के कामकाज की समीक्षा और उसके हिसाब से चुनाव की प्लानिंग।
2. भाजपा और सरकार में नाराज लोगों को मनाने पर बात होगी।
3. चुनाव से पहले सरकार और संगठन का विस्तार।
4. चुनाव में संघ, VHP,बजरंग दल की भूमिका।
5. चुनावी मुद्दे और उसे प्रजेंट करने के तरीकों को लेकर मंथन होगा।

पहले दिन की बैठक में संघ, संगठन और सरकार की चर्चा हुई
शनिवार को पहले दिन की बैठक में सभी क्षेत्रीय प्रचारक, प्रांत प्रचारक और प्रांत की टोलियां शामिल हुईं। इस बैठक में संघ, संगठन और सरकार के काम काज को लेकर चर्चा हुई। सूबे में संघ की भूमिका को लेकर भी बात हुई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *