रोहतक में दुष्कर्म आरोपी ने पीड़िता से की शादी: कानूनी कार्रवाई के डर से थाने में रखा था प्रस्ताव, दोनों पक्ष हुए राजी तो तत्काल करवा दिया दोनों का विवाह

रोहतक में दुष्कर्म आरोपी ने पीड़िता से की शादी: कानूनी कार्रवाई के डर से थाने में रखा था प्रस्ताव, दोनों पक्ष हुए राजी तो तत्काल करवा दिया दोनों का विवाह

[ad_1]

रोहतक8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में दुष्कर्म आरोपी ने पीड़िता से की शादी: कानूनी कार्रवाई के डर से थाने में रखा था प्रस्ताव, दोनों पक्ष हुए राजी तो तत्काल करवा दिया दोनों का विवाह

महिला पुलिस थाना रोहतक का फाइल फोटो।

हरियाणा के रोहतक जिले में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली है। परिजनों ने भी देर न करते हुए तत्काल दोनों का विवाह करा दिया। बीएड की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी दिल्ली निवासी युवक ने कानूनी कार्रवाई के डर से पीड़िता से शादी करने का प्रस्ताव पुलिस के सामने रखा था। पुलिस ने पीड़िता व उसके परिवार से इस संबंध में बातचीत की तो पीड़िता पक्ष भी शादी के लिए राजी हो गया। इसके बाद युवक व युवती पक्ष पुलिस सुरक्षा के साथ आर्य समाज मंदिर गए और वहां दोनों की शादी कर दी। दोनों के विवाह सूत्र में बंध जाने के बाद आरोपी पर दर्ज मुकदमे को पुलिस ने रद्द कर दिया।

महिला थाना पुलिस टीम आरोपी युवक व उसके माता पिता को दिल्ली से गिरफ्तार करके गुरुवार को रोहतक ले आई थी। पीड़िता के पक्ष को भी थाने में बुलाया गया। थाने में आरोपी युवक ने पुलिस के समक्ष गुहार लगाई कि वह पीड़िता से शादी कर लेगा, लेकिन उसे व उसके माता-पिता को जेल न भेजा जाए। आरोपी युवक की यह गुहार सुन पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित पक्ष से बातचीत की। करीब 2 घंटे तक हुई बातचीत के दौरान युवती ने भी शादी के लिए हां कर दी।

इसके बाद दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया गया। आमने-सामने बैठने के दौरान दोनों पक्षों ने तुरंत ही युवक-युवती की शादी करने का फैसला लिया। आरोपी पक्ष के माता-पिता ने युवती को पुत्रवधू स्वीकार करते हुए शगुन दिया। इसके बाद दोनों परिवार आर्य समाज मंदिर में गए, जहां दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान पुलिस सुरक्षा भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने युवक पक्ष को हिदायत दी कि वह एक-दो दिन में शादी को रजिस्टर्ड कराकर थाने में उसकी कॉपी भी जमा करवा दें।

मामले की जानकारी देती डीएसपी सुशीला।

मामले की जानकारी देती डीएसपी सुशीला।

2018 में युवक-युवती के बीच फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया था कि वर्ष 2018 में फेसबुक के जरिए उसका संपर्क दिल्ली के करावल नगर निवासी युवक के साथ हुआ था। दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों मिलने का प्लान बनाने लगे। जून 2021 में युवक रोहतक आया व यहां पर एक होटल में युवती को ले गया। होटल में युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया व विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस टीम ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले में उसके परिजनों को भी आरोपी बनाया था।

ऐसे बहुत ही कम मामले होते हैं, जिसमें इस तरह की रजामंदी से पीड़िता व आरोपी पक्ष दोनों की शादी के लिए राजी हो जाते हैं। इस मामले में आरोपी युवक और उसके माता-पिता को थाने लाया गया था, जहां पर दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों पक्षों ने अपनी सहमति से बिना किसी के दबाव के यह निर्णय लिया और शादी कराई।

– सुशीला, डीएसपी महिला थाना

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *