राशि परिवर्तन : सूर्य का धनु राशि में गोचर, मेष से लेकर मीन राशि तक के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें अपनी राशि का हाल

राशि परिवर्तन : सूर्य का धनु राशि में गोचर, मेष से लेकर मीन राशि तक के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें अपनी राशि का हाल

[ad_1]

Rashi Parivartan : ज्योतिष में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, मान-  सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। 16 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए इसे धनु संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। सूर्य के धनु राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा  रहेगा सभी राशियों का हाल…

मेष राशि- 

  • मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
  • इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।
  • आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृष राशि-

  • इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें नहीं तो वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • व्यापार में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।

खरमास : सूर्य चले गुरु के घर, 14 जनवरी तक शुभ कार्यो पर लगेगा विराम, नोट कर लें इस माह क्या करें और क्या नहीं

मिथुन राशि- 

  • मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा।
  • इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
  • आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
  • धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि- 

  • सूर्य राशि परिवर्तन कर्क राशि के लिए बार लाभकारी रहेगा।
  • धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
  • पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
  • निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि-

  • सिंह राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।
  • इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
  • सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।
  • धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। 
  • 17 अक्टूबर तक का समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

साल 2021 का अंत इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ और फलदायी, गुरु कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम

कन्या राशि- 

  • इस राशि के जातकों को मिला जुला फल मिलेगा।
  • इस दौरान आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
  • गोचर काल में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
  • रिश्तों में टकराव हो सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • धन- हानि हो सकती है।

तुला राशि- 

  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
  • धन का खर्च अधिक न करें।

वृश्चिक राशि- 

  • साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 
  • कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
  • मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

ग्रहों की स्थिति 31 दिसंबर तक खतरनाक, ये राशि वाले रहें सर्तक, साल का अंत नहीं रहेगा सुखद

धनु राशि- 

  • धनु राशि वालों के लिए सूर्य राशि शुभ परिणाम लेकर आएगा।
  • इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
  • नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
  • खर्च पर कंट्रोल रखें।
  • पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
  • आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

मकर राशि- 

  • सूर्य के राशि परिवर्तन से विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है।
  • व्यापार में मुनाफा होगा।
  • मानसिक तनाव कम होगा।
  • स्थान परिवर्तन या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। 
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि- 

  • कुंभ राशि वालों को इस दौरान मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।
  • गोचर काल में खुद पर विश्वास रखें।
  • किसी भी तरह के मानसिक तनाव से दूर रहें।
  • कार्यस्थल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

आने वाले 16 दिन इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए वरदान के समान, करेंगे नई शुरुआत, मिलेंगे शुभ समाचार

मीन राशि- 

  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
  • माता- पिता के साथ समय व्यतीत करें।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि के योग भी बन रहे हैं।
  • जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *