मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: अफगानिस्तान के खिलाफ आज टीम इंडिया की जीत जरूरी, मोदी से बोले इजराइली PM- मेरी पार्टी जॉइन कर लीजिए

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Narendra Modi Amrindar Singh | Dainik Bhaskar News Headlines; PM Narendra Modi In Glasgow 5 Day Visit To UK And Italy, India V S Afghanistan T20 World Cup
9 मिनट पहले
नमस्कार,
आज बुधवार है, तारीख 3 नवंबर; कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, सुबह 9.02 बजे तक त्रयोदशी और फिर चतुर्दशी तिथि।
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- प्रधानमंत्री मोदी 6 राज्यों के CM और 40 जिलों के DM के साथ मीटिंग करेंगे, इसमें कोविड वैक्सीनेशन पर बात होगी।
- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या में आखिरी दीपोत्सव होगा। इसमें 7.50 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड बनेगा।
- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला होगा। टीम इंडिया का यह टूर्नामेंट में तीसरा मैच है।
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. पहली मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी और नए इजराइली PM की दिखी ट्यूनिंग

क्लाइमेट चेंज पर हो रही समिट से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइली प्राइम मिनिस्टर नफ्ताली बेनेट पहली बार मिले। इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। इसमें बेनेट PM मोदी से कह रहे हैं कि आप हमारे देश में बेहद पॉपुलर हैं। इजराइल आइए और मेरी पार्टी में शामिल हो जाइए। इससे पहले बेनेट ने कहा कि मोदी ने ही भारत-इजराइल के बीच मजबूत रिश्तों की शुरुआत की।
पढ़िए पूरी खबर..
2. कैप्टन अमरिंदर ने आखिरकार कांग्रेस छोड़ी, अपनी नई पार्टी बनाई
दिवाली से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में सियासी धमाका कर दिया। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 7 पन्नों का इस्तीफा भेजकर पार्टी छोड़ दी। इसमें कांग्रेस हाईकमान के साथ नवजोत सिद्धू पर भी सवाल खड़े किए। लिखा कि मेरे और पंजाब के सभी सांसदों के विरोध के बावजूद सिद्धू को अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान किया।
पढ़िए पूरी खबर…
3. राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस और मध्यप्रदेश में BJP की जीत
3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बराबरी वाले रहे। मध्य प्रदेश में BJP को 2 विधानसभा और खंडवा लोकसभा सीट पर जीत मिली। बिहार में उसकी सहयोगी JDU ने दो विधानसभा सीटें जीतीं। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में सभी सीटें जीतकर कांग्रेस ने उसे चौंका दिया। राजस्थान में भी कांग्रेस भारी रही।
पढ़िए पूरी खबर…
4. सबमरीन प्रोग्राम की सूचनाएं लीक करने के आरोप में 2 नेवी कमाडंर्स पर केस
CBI ने नौसेना के पनडुब्बी बेड़े की खरीदारी और रखरखाव प्रक्रिया की कॉमर्शियल सूचनाएं लीक करने के मामले में चार्जशीट दायर की है। इसमें नौसेना के दो कमांडर्स और दो रिटायर्ड अधिकारियों समेत 6 लोगों के नाम हैं। CBI ने बताया कि आरोपी किलो क्लास पनडुब्बियों के मीडियम रिफिट लाइफ सर्टिफिकेशन या MRLC प्रोग्राम की गोपनीय कॉमर्शियल सूचनाएं लीक कर रहे थे।
पढ़िए पूरी खबर…
5. काबुल में मिलिट्री हॉस्पिटल के पास फिदायीन हमला, 19 की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देश के सबसे बड़े मिलिट्री हॉस्पिटल के पास फिदायीन हमला हुआ। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि काबुल में सरदार मोहम्मद दाऊद खान मिलिट्री हॉस्पिटल के पास गोलियों की आवाज भी सुनी गई। 400 बिस्तरों वाले हॉस्पिटल के एंट्री गेट पर दो ब्लास्ट हुए हैं।
पढ़िए पूरी खबर…
6. वॉट्सऐप ने सितंबर में 22 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन किए
वॉट्सऐप ने सितंबर की मंथली ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने सितंबर में 2.209 मिलियन (करीब 22.09 लाख) भारतीय अकाउंट बैन किए हैं। कंपनी ने रिपोर्ट में बताया कि इन सभी अकाउंट को इसलिए बैन किया गया, क्योंकि इन्होंने कंपनी के नियमों को तोड़ा था। बैन किए गए यूजर्स के खिलाफ दूसरे यूजर्स की ओर से शिकायतें मिली थीं।
पढ़िए पूरी खबर..
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
- कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार के नेत्रदान से रोशन हुई 4 लोगों की जिंदगी, कॉर्निया के 4 हिस्से करके लगाए
- हिरासत में मनेगी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री देशमुख की दिवाली, 6 नवंबर तक ED की कस्टडी में भेजे गए
- भारत में होने वाली अफगान समिट में हिस्सा नहीं लेगा पाकिस्तान; NSA ने कहा- भारत वहां अमन नहीं चाहता
- महाराष्ट्र के बाहर शिवसेना की पहली सांसद, दादरा-नगर हवेली से कलावती केलकर 51 हजार वोट से जीतीं

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
आजाद भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहर लाल नेहरू ने आज के ही दिन 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया था। पेरिस में तीसरे UNGA में नेहरू ने कहा था कि नफरत और हिंसा से दुनिया की समस्या का समाधान नहीं निकलने वाला। इसके लिए आर्थिक समस्याओं को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे देश से आया हूं, जिसने लंबे, शांतिपूर्ण संघर्ष के बाद आजादी पाई है। हमारे महान नेता (महात्मा गांधी) ने संघर्ष के दिनों में हमें सिखाया कि अच्छे उद्देश्य को हासिल करना है, तो रास्ते भी अच्छे होने चाहिए।

और अब आज का विचार
कभी मत कहो कि ये नहीं होगा, क्योंकि डर जैसा कोई भी बंधन सिर्फ एक भ्रम है। – माइकल जॉर्डन, महान बास्केटबॉल प्लेयर
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…
[ad_2]
Source link