मुख्य चुनाव आयुक्त की चेतावनी: 4 घंटे में सब DC-SSP को देख चुके; जो पंजाब चुनाव में ढंग से काम नहीं करेगा, वह ड्यूटी पर नहीं रहेगा

मुख्य चुनाव आयुक्त की चेतावनी: 4 घंटे में सब DC-SSP को देख चुके; जो पंजाब चुनाव में ढंग से काम नहीं करेगा, वह ड्यूटी पर नहीं रहेगा

[ad_1]

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्य चुनाव आयुक्त की चेतावनी: 4 घंटे में सब DC-SSP को देख चुके; जो पंजाब चुनाव में ढंग से काम नहीं करेगा, वह ड्यूटी पर नहीं रहेगा

चंडीगढ़ में फर्स्ट टाइम वोटर से मिलते मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा।

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा चंडीगढ़ पहुंचे। मैराथन मीटिंग के बाद उन्होंने पंजाब के अफसरों को चेतावनी दी कि जो भी कोई पक्षपात करेगा या ढंग से काम नहीं करेगा जो वह चुनावी ड्यूटी पर नहीं रहेगा।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रा ने कहा कि 4 घंटे की मीटिंग में वह पंजाब के सभी DC, पुलिस कमिश्नर और SSP को देख चुके हैं। कौन कितना फिट है, यह हमें पता चल चुका है। इसलिए पंजाब में भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोग हर तरह का कदम उठाएगा। इसके लिए डीजीपी और पुलिस अफसरों से चर्चा कर जल्द केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां बुलाने पर फैसला लिया जाएगा।

वोटर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना करते मुख्य चुनाव आयुक्त

वोटर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना करते मुख्य चुनाव आयुक्त

आधार के वोटर कार्ड से लिंक करने पर खत्म होंगे डुप्लीकेसी

मुख्य चुनाव आयुक्त चंद्रा ने कहा कि आधार कार्ड से वोटर कार्ड को लिंक करने से डुप्लीकेसी खत्म होगी। उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त 93.17 करोड़ वोटर हैं। कई बार कोई ट्रांसफर हो जाता है तो उसकी पुरानी और नई जगह पर वोट बनी रह जाती है। ऐसा नहीं कि वह दो जगह वोट डालता है लेकिन वोटर सूची पूरी तरह गड़बड़ी मुक्त हो, इसलिए आधार कार्ड लिंक करने से डुप्लीकेट वोट डिलीट करने में आसानी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में यह संभव नहीं होगा लेकिन जैसे ही इसका कानून बनेगा तो आयोग लिंक करना शुरू कर देगा।

चंडीगढ़ में फर्स्ट टाइम वोटर से मिलते मुख्य चुनाव आयुक्त

चंडीगढ़ में फर्स्ट टाइम वोटर से मिलते मुख्य चुनाव आयुक्त

पंजाब में नारी शक्ति का दम, इस बार 1 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर

उन्होंने बताया कि पंजाब में इस बार कुल 2.2 करोड़ वोटर में से 1 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर होंगे। इस बार महिला और पुरुष वोटरों का अनुपात भी सुधरा है। पिछले चुनाव में एक हजार पुरुष वोटरों के पीछे 898 महिलाएं थी, जो इस बार बढ़कर 902 हो गई हैं। हालांकि अंतिम लिस्ट 5 जनवरी को आएगी।

इसके अलावा इस बार 1 लाख 40 हजार 835 दिव्यांग वोटर होंगे। पंजाब में 57 बूथ ऐसे होंगे, जहां दिव्यांग कर्मचारी ही पोलिंग की ड्यूटी निभाएंगे। इनके अलावा 5 लाख 16 हजार 567 वोटर 80 से ज्यादा उम्र के हैं। जिनकी सुविधा के हिसाब से उन्हें घर या पोलिंग बूथ में वोट डालने के लिए आयोग बंदोबस्त करेगा।

इसके अलावा 1 लाख 11 हजार 941 सर्विस वोटर हैं। पंजाब में इस बार 1 लाख 72 हजार 608 फर्स्ट टाइम वोटर होंगे। इसके अलावा 2 लाख 74 हजार 177 फर्स्ट टाइम यानी 18 से 19 साल के बीच की उम्र वाले वोटर होंगे।

वोटर जागरूकता के लिए पोस्टर रिलीज करते मुख्य चुनाव आयुक्त

वोटर जागरूकता के लिए पोस्टर रिलीज करते मुख्य चुनाव आयुक्त

कम वोटर टर्नआउट से चिंतित चुनाव आयोग

पंजाब में लो वोटर टर्नआउट पर आयोग ने चिंता जताई। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बारे में जिला चुनाव अफसरों से मीटिंग की गई है। 2017 के चुनाव में वोटर टर्नआउट 77.4% था लेकिन 2019 के चुनाव में यह 65.96% रह गया। इस बार कम पोलिंग वाले 500 पोलिंग बूथ चुने गए हैं। जहां लोगों को जागरूक कर वोटिंग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पंजाब में 83 जनरल सीट, 34 SC रिजर्व

पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें 83 जनरल और 34 सीटें SC के लिए रिजर्व होंगी। कोविड से जुड़ी सावधानियों का पालन होगा। हर वोटर की थर्मल स्कैनिंग होगी। बूथ भी सैनिटाइज किए जाएंगे। इसके अलावा बूथ पर भीड़ घटाने के लिए एक बूथ पर 1500 की जगह 1200 ही वोट डाले जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *