मुख्यमंत्री ने वापस लिया ‘जैसे को तैसा’ वाला बयान: विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ कही थी लट्ठ उठाने की बात, CM बोले- मैंने आत्मरक्षा के नाते कहा; गलत लगा तो वापस लेता हूं

मुख्यमंत्री ने वापस लिया ‘जैसे को तैसा’ वाला बयान: विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ कही थी लट्ठ उठाने की बात, CM बोले- मैंने आत्मरक्षा के नाते कहा; गलत लगा तो वापस लेता हूं

[ad_1]

करनाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री ने वापस लिया ‘जैसे को तैसा’ वाला बयान: विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ कही थी लट्ठ उठाने की बात, CM बोले- मैंने आत्मरक्षा के नाते कहा; गलत लगा तो वापस लेता हूं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों पर लट्‌ठ उठाने के बयान को वापस ले लिया है। साथ ही मामले में अपना स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने कहा कि लट्‌ठ उठाने की बात आत्मरक्षा के संदर्भ में कही थी। वे नहीं चाहते थे कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़े और शांति भंग हो। जिन किसानों को बयान रास नहीं आया, उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं अपना बयान वापस लेता हूं। सीएम मनोहर लाल शुक्रवार को पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

क्या बयान दिया था सीएम ने जानिए….

3 अक्टूबर को चंडीगढ़ मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं- ‘कुछ नए किसानों के संगठन उभर रहे हैं, उनको अब प्रोत्साहन देना पड़ेगा। उनको आगे लाना पड़ेगा। खासकर उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में। दक्षिण हरियाणा में समस्या ज्यादा नहीं है। लेकिन उत्तर-पश्चिम हरियाणा के हर जिले में अपने 500-700 किसान या 1000 लोग खड़े करो। उनको वॉलंटियर बनाओ और फिर जगह-जगह ‘शठे शाठ्यं समाचरेत’।’

मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

जेल जाने के सवाल पर बोले CM- देख लेंगे

मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि उनके कथन का मतलब कौन बताएगा? इस पर सामने बैठे लोगों में से कुछ आवाजें आती हैं। उन्हें सुनने के बाद मुख्यमंत्री कहते हैं- ‘जैसे को तैसा।’ फिर हल्का-सा मुस्कुराते हुए सीएम ने कहा- ‘उठा लो डंडे। ठीक है।’ इस पर कुछ लोगों के तालियां बजाने की आवाजें आती हैं तो कुछ लोग कहते सुनाई देते हैं कि फिर तो जेल जाना पड़ेगा।

इस पर मुख्यमंत्री कहते हैं, ‘वह भी देख लेंगे और दूसरी बात यह है कि जब डंडे उठाएंगे तो जमानत की परवाह मत करें। महीना, 2 महीना, 6 महीना अंदर रह आओगे न तो उतनी पढ़ाई इस मीटिंगों में नहीं होगी। अगर 2-4 महीने वहां रह आओगे तो बड़े लीडर अपने आप बन जाओगे।’ इतना कहकर मुख्यमंत्री हंसने लगते हैं। कुछ और लोगों के भी हंसने की आवाजें आती हैं। इसके बाद CM कहते हैं, ‘नहीं-नहीं, 2-4 महीने में अपने आप ही बड़े नेता बन जाओगे। चिंता मत करो। इतिहास में नाम लिखा जाता है।’

मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

जानिए सीएम ने स्पष्टीकरण में क्या कहा…

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मां मनसा देवी के शक्ति पीठ में दर्शन करने के लिए आता हूं तो मन में यही सवाल होता है कि हरियाणा प्रदेश के लोगों की किस प्रकार से सेवा की जाए कि सभी की भलाई हो। मां ने आज मुझे कहा कि मैं हरेक को शक्ति प्रदान करती हूं। आपको भी शक्ति प्रदान करती हूं, समाज को भी शक्ति प्रदान करती हूं। तो मुझे आभास हुआ कि पिछले दिनों मैंने एक बयान दिया था। जो मैंने आत्मरक्षा के नाते दिया था। उसको बहुत प्रचारित किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने किसानों पर लट्‌ठ उठाने की बात कही।

लेकिन वह मैंने किसी दुर्भावना के कारण नहीं की। आत्मरक्षा के कारण कही थी। फिर भी हमारे कुछ किसान नेता, कुछ आंदोलनकारी, जिन्हें वह रास नहीं आया, जगह-जगह विराेध कर रहे हैं। मां मनसा देवी, शक्ति दायिनी शक्ति पीठ ने विश्वास दिलाया है कि वह सबकी रक्षा करेंगी। सबसे पहले तो उन किसान भाइयों को बताना चाहता हूं कि मैं अपने बयान को वापस लेता हूं। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़े। शांति भंग हो। शांतिपूर्वक आंदोलन करना सबका अधिकार है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *