मुंबई में जघन्य वारदात: कुर्ला इलाके में 20 साल की लड़की संग किया रेप, फिर हत्या कर खाली इमारत में छोड़ फरार हुआ आरोपी

मुंबई में जघन्य वारदात: कुर्ला इलाके में 20 साल की लड़की संग किया रेप, फिर हत्या कर खाली इमारत में छोड़ फरार हुआ आरोपी

[ad_1]

मुंबई9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुंबई में जघन्य वारदात: कुर्ला इलाके में 20 साल की लड़की संग किया रेप, फिर हत्या कर खाली इमारत में छोड़ फरार हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक, महिला की रेप के बाद हत्या कुछ दिन पहले की गई थी। खली पड़ी बिल्डिंग में किसी के नहीं आने-जाने से मामले के बारे में जल्दी पता नहीं चल पाया।

मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय महिला का पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव मुंबई में कई महीनों से खाली पड़ी एक इमारत से बरामद हुई है। पुलिस को संदेह है कि महिला का अपहरण कर यहां लाया गया था और हत्या को यहीं अंजाम दिया गया। इस मामले में कुर्ला पुलिस ने रेप और हत्या का मामला दर्ज करआसपास लगे CCTV फुटेज के सहारे जांच शुरू कर दी है।

अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की बॉडी डिकम्पोज होना शुरू हो गई थी, तब उसकी हत्या की जानकारी आसपास रहने वालों को हुई। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की रेप के बाद हत्या कुछ दिन पहले की गई थी। खली पड़ी बिल्डिंग में किसी के नहीं आने-जाने से मामले के बारे में जल्दी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल शिफ्ट किया है। पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच आसपास काम करने वाले सभी सिक्यूरिटी गार्ड्स से पूछताछ की है।

पिछले कई साल से खाली है यह इमारत।

पिछले कई साल से खाली है यह इमारत।

सितंबर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
इसी साल सितंबर महीने में कुर्ला इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। बेहोशी की हालत में लड़की को अस्पताल में पहुंचाया गया था। साकीनाका इलाके में एक ऑटो के अंदर युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसपर हमला किया गया। आरोपियों ने बर्बरता की सारी सीमाएं पार कर महिला के निजी अंगों में लोहे की रड डाल दी थी। महिला की हालत बेहद नाजुक बन गई थी। गंभीर हालात में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *