मुंबई में कार ड्राइवर की सनक: मास्क पहनने के लिए टोकने पर BMC के मार्शल पर कार चढ़ाने की कोशिश, बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर ले गया

मुंबई में कार ड्राइवर की सनक: मास्क पहनने के लिए टोकने पर BMC के मार्शल पर कार चढ़ाने की कोशिश, बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर ले गया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Attempted To Mount A Car On BMC Marshal For Being Interrupted For Wearing A Mask, Was Hung On The Bonnet And Driven Several Kilometers Away

मुंबई3 घंटे पहले

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है।

महाराष्ट्र कोरोना की तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है, इसके बावजूद लोग बिना मास्क के बाहर घूम रहे हैं। मुंबई में लोगों को मास्क लगाने के लिए कहने को बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने जगह-जगह फील्ड मार्शल तैनात किए हैं। ऐसे ही एक क्लीन-अप मार्शल को मास्क पहनने के लिए एक शख्स को बोलना भारी पड़ गया। शख्स ने उसे अपनी कार के बोनट पर टांगकर काफी दूर तक सड़क पर घुमाया। 2 सितंबर को हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। एक सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कार वाले ने कुचलने की कोशिश की
यह घटना मुंबई के सांताक्रुज इलाके की है। यहां बिना मास्क के एक शख्स कार चला रहा था। उसे देख सुरेश नाम के मार्शल ने चालान काटने के लिए उसकी गाड़ी को हाथ दिया। इसके बावजूद वह रुका नहीं और मार्शल पर कार चढ़ाने की कोशिश की। मार्शल फुर्ती दिखाते हुए कार के अगले हिस्से पर लटक गया। उसकी जान तो बच गई, लेकिन कार में सवार ड्राइवर ने गाड़ी रोकी नहीं और काफी दूर तक मार्शल को घसीट कर ले गया। अच्छी बात यह है कि सुरेश को चोट नहीं आई है।

आरोपी ने मार्शल को काफी दूर तक कार पर टांग कर घसीटा।

आरोपी ने मार्शल को काफी दूर तक कार पर टांग कर घसीटा।

वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
मुंबई में बिना मास्क के बाहर निकलने पर 200 रुपए का जुर्माना BMC की ओर से लगाया गया है। सुरेश ने बताया कि उसने गाड़ी को रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वीडियो सामने आने के बाद सांताक्रूज पुलिस ने सोमवार को अज्ञात शख्स के खलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के पास आरोपी की गाड़ी का नंबर है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है।

तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है महाराष्ट्र
मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि तीसरी लहर हमारे दरवाजे पर खड़ी है। पिछले कुछ दिनों के दौरान मुंबई में हर दिन 400 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों की ऐसी हरकत भारी पड़ सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *