भास्कर LIVE अपडेट्स: UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज, इससे पहले पुश्तैनी घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, India And World Latest Pictures Videos From Kalyan Singh To Nirmala Sitaraman And Nitish Kumar
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह करीब 9 बजे उनका पार्थिव शरीर अतरौली के रास्ते उनके पैतृक गांव मढ़ौली ले जाया जाएगा। इसी गांव में कल्याण सिंह का जन्म हुआ था और यहीं उनका पैतृक आवास है। यहां उनके घर पर गांव वालों के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को कुछ देर रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा बुलंदशहर जिले के नरौरा कस्बा स्थित गंगा घाट के लिए रवाना होगी। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।
आज की कुछ और अहम खबरें…
जातीय जनगणना की मांग को लेकर मोदी से मिलेंगे नीतीश

नीतीश कुमार समेत बिहार के सभी राजनीतिक दल जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं।
जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य की 10 पार्टियों के नेता आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे। 11 सदस्यों के शिष्टमंडल से मोदी PMO में मिलेंगे। इनमें राजद नेता तेजस्वी यादव, जदयू से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा से खान भूतत्व मंत्री जनक राम, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा, सीपीआई (माले) नेता महबूब आलम, एआईएमआईएम के अख्तरुल इमान, पूर्व मुख्यमंत्री और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीआई नेता सूर्यकांत पासवान और सीपीएम नेता अजय कुमार शामिल हैं।
इन्फोसिस के MD और CEO पारेख की पेशी आज

पिछले ढाई महीने से लोग नए पोर्टल पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पा रहे हैं।
वित्त मंत्रालय ने टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस के MD और CEO सलिल पारेख को समन जारी किया है। 23 अगस्त को सलिल पारेख को यह बताने के लिए बुलाया गया है कि नए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल के लॉन्च होने के 2.5 महीने बाद भी उससे जुड़ी परेशानियां क्यों सही नहीं हुई हैं। 4241 करोड़ रुपए से बनी ये वेबसाइट 7 जून को लॉन्च हुई थी। तब से इसमें ढेरों समस्याएं आ रही हैं। इसे इन्फोसिस ने बनाया है। 21 अगस्त 2021 से इनकम टैक्स का नया पोर्टल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए उपलब्ध ही नहीं है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
[ad_2]
Source link