भास्कर LIVE अपडेट्स: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी आज किसान न्याय रैली करेंगी, लखीमपुर का मुद्दा उठाएंगी

भास्कर LIVE अपडेट्स: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी आज किसान न्याय रैली करेंगी, लखीमपुर का मुद्दा उठाएंगी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, India And World Latest Pictures Videos

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भास्कर LIVE अपडेट्स: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी आज किसान न्याय रैली करेंगी, लखीमपुर का मुद्दा उठाएंगी

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद से कांग्रेस पार्टी केंद्र और योगी सरकार पर हमलावर है। प्रियंका गांधी इसे लेकर पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली करेंगी। प्रियंका गांधी की प्रस्तावित रैली वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। रैली से पहले वो शक्ति पीठ मां कुष्मुंडा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। कहा जा रहा है कि रैली में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। प्रियंका गांधी ने अपनी रैली ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, हम वचन निभाएंगे’ का शीर्षक बदलकर ‘किसान न्याय रैली, चलो बनारस’ कर दिया है।

लखीमपुर खीरी की घटना और किसानों के मुद्दे को यूपी में छेड़कर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करेंगी। इससे पहले शनिवार को नवरात्र के मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका दुर्गा अवतार वाला पोस्टर जारी किया। पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया है। साथ ही लखीमपुर खीरी घटना को लेकर भी संदेश दिया गया है। इस तस्वीर पर बवाल मच गया है।

कर्नाटक के गुलबर्गा में 3.4 तीव्रता का भूकंप
कर्नाटक के गुलबर्गा में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे के करीब भूकंप के झटके से धरती कांपी। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

आज के प्रमुख इवेंट्स…

  • चीन के हिस्से वाले मोल्डो में भारत-चीन के बीच कोर कमांडर लेवल की बातचीत होगी।
  • IPL के पहले क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने होंगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *