भास्कर LIVE अपडेट्स: सिद्धू ने राहुल से मुलाकात के बाद वापस लिया अपना इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे

भास्कर LIVE अपडेट्स: सिद्धू ने राहुल से मुलाकात के बाद वापस लिया अपना इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Will Inaugurate 7 Defense Firms Made Of OFB Today, The Share Of Domestic Market Will Increase

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भास्कर LIVE अपडेट्स: सिद्धू ने राहुल से मुलाकात के बाद वापस लिया अपना इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे

कई दिनों की तनातनी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद कहा कि मैंने अपनी सारी बातें राहुल गांधी को बताई हैं। सभी मसले सुलझा लिए गए हैं।

वहीं, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने (सिद्धू) राहुल गांधी के सामने सभी मसले रखे। हमने उनसे कहा है कि उनकी सभी बातों का ध्यान रखा जाएगा। इस पर सिद्धू ने राहुल गांधी को इस्तीफा वापस लेने और बतौर अध्यक्ष काम करते रहने का भरोसा दिया है।

सिद्धू ने अध्यक्ष बनाए जाने के 2 महीने 10 दिन बाद 28 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट किया था। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने इसे मंजूर नहीं किया था। सिद्धू ने बेअदबी मामले, नशा माफिया में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई, राज्य के नए पुलिस चीफ और सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति के फैसलों पर आपत्ति जताई थी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

अमेरिका में 8 नवंबर से फुल वैक्सीनेटेड लोगों को एंट्री मिलेगी
अमेरिका जाने वाले दूसरे देशों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका ने शुक्रवार को विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर नए इंटरनेशनल ट्रैवल पॉलिसी की घोषणा की है। जिसके तहत केवल पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को ही अमेरिका में 8 नवंबर से एंट्री मिलेगी।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना महामारी की शुरुआत में विदेशी यात्रियों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोक लगाई थी, अब राष्ट्रपति बाइडेन की नई नीति से भारत जैसे देश के लोगों को यात्रा संबंधी पाबंदी से निजात मिल गई है।

अक्षय कुमार की फिल्म गोरखा का पोस्टर रिलीज

अतरंगी रे और रक्षा बंधन के बाद अक्षय कुमार और आनंद एल राय की तीसरी फिल्म गोरखा का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। यह भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट 5वीं गोरखा राइफल्स के एक महान अफसर मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। ​​​इयान कोर्डोजो की बात करें तो उन्होंने 1962, 1965 के युद्धों में और विशेष रूप से 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लड़ाई लड़ी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सेल्युर जेल पहुंचे अमित शाह, बोले- सावरकर ने इसे तीर्थस्थान बना दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोर्ट ब्लेयर में सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक संग्रहालय का दौरा किया। शाह ने कहा कि देश भर के लोगों के लिए अंग्रेजों की बनाई हुई ये सेल्युलर जेल सबसे बड़ा तीर्थ स्थान है। इसलिए वीर सावरकर कहते थे कि ये तीर्थों में महातीर्थ है, जहां आजादी की ज्योति को प्रज्वलित करने के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर को वीर की उपाधि सरकार, प्रशासन ने नहीं दी, 130 करोड़ की जनता ने मन से सावरकर के आगे वीर शब्द को जोड़ा है। देश की जनता ने अपने मन से सावरकर के नाम के सामने वीर जोड़ा है, उसे कोई मिटा नहीं सकता।

RJD-JDU समर्थक ट्विटर पर भिड़े
JDU और BJP की ओर से लालू प्रसाद के राज की तुलना जंगलराज से की जाती है। शुक्रवार को तेजस्वी ने कहा है- ‘नवमी के दिन दरभंगा के कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की बदमाशों ने हत्या कर दी। बिहार में संरक्षित अपराध की गंगा बह रही है। प्रतिदिन प्रदेश में सैकड़ों हत्याएं होती हैं, लेकिन कोई जंगलराज नहीं बोलेगा, क्योंकि JDU-BJP के दुश्शासनी राज में हेडलाइन मैनेजमेंट जो है।’ तेजस्वी के इस ट्वीट पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

नागरिकों की हत्या करने वाला आतंकी एनकाउंटर में ढेर
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के वहीबग इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी की पहचान श्रीनगर के शाहिद बशीर शेख के रूप में हुई है। वह मोहम्मद सफी डार नाम के व्यक्ति की 2 अक्टूबर को हुई हत्या में शामिल था। उनकी हत्या में AK-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दूसरी तरफ, श्रीनगर के बेमिना इलाके में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां सुरक्षाबलों ने शहीद PSI अर्शीद के हत्यारे को ढेर कर दिया।

कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया कि दो-तीन सिविलियन हमलों के बाद हमने बहुत आक्रामक ऑपरेशन शुरू कर दिया था। अभी तक 8 मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें 11 आतंकवादी मारे गए हैं। आज के ऑपरेशन में शाहिद मारा गया, जिसने PDD के मुलाजिम को मारा था। उन्होंने कहा कि बेमिना में हुई दूसरी मुठभेड़ में तंजील भी मारा गया। श्रीनगर में कुल 5 आतंकवादी थे, जिसमें से आज 2 आतंकवादी मारे गए हैं, बचे हुए तीन आतंकवादियों के पीछे हम लगे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी से AK-राइफल-ग्रेनेड बरामद

वहीं, सेना और पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के महोर जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इसमें UBGL के साथ AK-47 राइफल, एक UBGL ग्रेनेड, 45 राउंड की सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR), 6 राउंड की .303, 47 राउंड की AK-47 शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बरामदगी की जानकारी दी है।

दिल्ली एम्स की महिला डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया
दिल्ली एम्स की महिला डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बर्थडे पार्टी में हुई इस घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपने एक सहकर्मी के जन्मदिन पार्टी के लिए उसके रूम पर गई थी। इस दौरान सीनियर डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि यह घटना 10 अक्टूबर की है।

झांसी में 37 लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 7 मह‍िलाओं और 4 बच्‍चों की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी ज‍िले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 7 मह‍िलाएं और 4 बच्‍चे शामिल हैं। 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। सभी घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर दोपहर डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि 32 सवारियां ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठी थीं। हादसा उस वक्त हुआ, जब अचानक सामने से गाय आ गई, इसी दौरान ट्रैक्‍टर बेकाबू हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ब्रिटिश सांसद डेविड एमेस पर चर्च में चाकू से हमला
ब्रिटिश सांसद डेविड एमेस पर शुक्रवार को चर्च में चाकू से कई बार हमला हुआ। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी के 69 वर्षीय सदस्य डेविड पर यह हमला मीटिंग के दौरान हुआ। पुलिस ने बताया कि चाकू मारने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। डेविड एमेस पूर्वी इंग्लैंड के एसेक्स में साउथेंड वेस्ट से सांसद हैं।

बांग्लादेश की PM शेख हसीना बोलीं- हिन्दू मंदिरों पर हमला करने वालों को बख्शेंगे नहीं
बांग्लादेश सरकार ने हिंदू मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने का वादा किया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि कोमिला में हुई घटनाओं की पूरी तरह से जांच की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस धर्म के हैं। उनको पकड़ा जाएगा और उन्हें सजा दी जाएगी। पूजा समारोह के दौरान हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद PM शेख हसीना को गुरुवार को 22 जिलों में अर्धसैनिक बल तैनात करना पड़ा। शेख हसीना ने भारत को भी नसीहत देते हुए कहा कि उसे उपद्रवियों को लेकर सख्त रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक कि भारत में भी ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे हमारा मुल्क प्रभावित हो।

जैकलीन फर्नांडीज को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में तीसरा समन भेजा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीसरी बार समन भेजा है। एजेंसी ने उन्हें शनिवार को दोपहर 11 बजे दिल्ली स्थित ऑफिस में बुलाया है। जैकलीन आज पूछताछ के लिए दूसरी बार एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं। ED उनसे धोखाधड़ी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर और उसकी लीना पॉल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ करना चाहती है।

अफगानिस्तान के कंधार में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट
अफगानिस्तान के कंधार में शिया समुदाय की मस्जिद में शुक्रवार को बम धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 घायल हैं। विस्फोट जुमे की नमाज के दौरान हुआ। अफगानिस्तान में लगातार दूसरे शुक्रवार को शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया है। पिछले जुमे की नमाज के दौरान कुंदुज में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें 100 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। यह धमाका हजारा शिया मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पुंछ एनकाउंटर में JCO समेत 4 जवान शहीद

राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह।

राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार से जारी एनकाउंटर में दो और जवान शहीद हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बीते दिन एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और एक जवान शहीद हो गया था। यह एनकाउंटर जम्मू-राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे के करीब भिम्बर गली इलाके में चल रहा है, जो मेंढर सब-डिवीजन में आता है। यहां भाटा धूरियां गांव है और इसी गांव में सर्च ऑपरेशन चला रहे सैन्य दस्ते पर आतंकियों ने फायरिंग की।

आर्यन को जमानत ना मिलने को स्वरा भास्कर ने शोषण बताया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक लंबे अर्से से जमानत के इंतजार में हैं। मुंबई किला कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने सेशंस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यहां 13 अक्टूबर को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, जो 14 अक्टूबर तक चली थी। अब कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। एक बार फिर बेल ना मिलने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसे शोषण बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मथुरा में मंदिर का छज्जा गिरने से 4 श्रद्धालु घायल
मथुरा शहर कोतवाली इलाके में एक बार फिर बंदरों का आतंक देखने को मिला। यहां शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बंदरों के दो गुटों की लड़ाई में मदन मोहन मंदिर का जर्जर छज्जा (बालकॉनी) गिर गया। तभी द्वारिकाधीश मंदिर दर्शन को जा रहे 4 श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे से राजाधिराज बजरिया बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2022 में गदर-2 रिलीज होगी
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल स्टारर फिल्म गदर-2 साल 2022 में रिलीज होगी। सनी और फिल्म के निर्माताओं ने टीजर वीडियो जारी करके इसकी घोषणा की। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और फैंस को बताया कि वह आखिरकार 20 साल बाद निर्देशक और अमीषा पटेल के साथ फिर से जुड़ रहे हैं। गदर-2 में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा भी होंगे। गदर 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी।

आर्यन खान ने जेल से वीडियो कॉल पर अपने पेरेंट्स से बात की

ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान ने अपने पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान से शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए बात की। आर्यन मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन की अपने पेरेंट्स से 10 मिनट तक बातचीत हुई। आर्थर रोड जेल में वीडियो कॉल की सुविधा बीते साले कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई, ताकि कैदी अपने घरवालों और वकीलों से बात कर सकें। मालूम हो कि मुंबई की विशेष अदालत ने आर्यन की जमानत अर्जी पर 20 अक्टूबर के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है। शाहरुख और गौरी जेल अधिकारियों से लगातार अपने बेटे की तबीयत की खबर लेते रहते हैं।

7 नई रक्षा कंपनियां राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित 7 नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा कि आज पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है। रक्षा क्षेत्र में आज जो 7 नई कंपनियां उतरने जा रही हैं, वे समर्थ राष्ट्र के उनके संकल्पों को मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को नए स्वरूप में किए जाने का निर्णय, 7 नई कंपनियों की ये शुरुआत, देश की इसी संकल्प यात्रा का हिस्सा है। यह निर्णय पिछले 15-20 साल से लटका हुआ था। मुझे पूरा भरोसा है कि ये सभी 7 कंपनियां आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का एक बड़ा आधार बनेंगी।

PM मोदी ने कहा, “विश्व युद्ध के समय भारत की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का दम-खम दुनिया ने देखा था। हमारे पास बेहतर संसाधन होते थे, विश्व स्तरीय कौशल था। आजादी के बाद हमें जरूरत थी इन फैक्ट्रियों को अपग्रेड करने की, नई तकनीक को अपनाने की, लेकिन इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश का लक्ष्य भारत को अपने दम पर दुनिया की बड़ी सैन्य ताकत बनाने का है, भारत में आधुनिक सैन्य इंडस्ट्री के विकास का है। पिछले 7 सालों में देश ने मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ अपने इस संकल्प को आगे बढ़ाने का काम किया है।”

राजनाथ सिंह ने दशहरा पर शस्त्र पूजा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO परिसर में दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजा की। सिंह ने कहा कि बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय का पर्व है विजयदशमी। मैं सौभाग्य मानता हूं कि PM मोदी द्वारा ऑर्डिनेंस बोर्ड की 7 पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग को राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। आज एपीजे अब्दुल कलाम साहब का जन्मदिवस भी है, मैं उनकी स्मृति को नमन करता हूं।

केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट 6 नवंबर से बंद होंगे
उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट सर्दियों में 6 नवंबर से बंद होंगे, जबकि गंगोत्री का कपाट 5 नवंबर से बंद किया जाएगा। वहीं, बद्रीनाथ तीर्थ 20 नवंबर को शाम 6:45 बजे से श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएगा। ठंड के मौसम के चलते तीर्थों के बंद होने के साथ ही उत्तराखंड की वार्षिक चारधाम यात्रा संपन्न हो जाएगी। कोरोना महामारी की शुरुआत से पहले इन मंदिरों में देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते थे। ये मंदिर हर साल सर्दियों के दौरान बंद कर दिए जाते हैं, क्योंकि तब ये बर्फ से ढंके होते हैं।

कानपुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी

UP के इटावा से कानपुर जा रही मालगाड़ी शुक्रवार सुबह 4 बजे पटरी से उतर गई। ये हादसा नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के पैरेलल बने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) ट्रैक पर हुआ। यहां मालगाड़ी के 24 खाली वैगन पटरी से उतर गए। इससे करीब 100 मीटर तक DFC ट्रैक उखड़ गया। कुछ वैगन आपस में भिड़ने के बाद उछलकर नई दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर आ गिरे और इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। ऐसे में आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस कैसिंल कर दी गई, जबकि 27 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

50 लाख रुपए के इनामी नक्सली की मौत
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर अक्की राजू की मौत की खबर आ रही है। हालांकि अक्की राजू के मौत की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, वह पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उस पर 50 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। फिलहाल पुलिस भी अक्की के मौत होने के बारे में पता करवाने में जुटी हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या का मामला, संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक बुलाई
सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर निहंगों ने एक युवक की हत्या कर उसका शव लटका दिया। इस मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बार्डर पर आज बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि मीटिंग दोपहर 12 बजे से होनी है। लेकिन अभी तक बलबीर सिंह राजेवाल, गुरनाम सिंह चढूनी और राजिंदर दीप सिंहवाला जैसे बड़े किसान नेता सिंघु बॉर्डर नहीं पहुंचे हैं। घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक निहंगों के कबूलनामे का भी है। इसमें वे कह रहे हैं, ‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, सिंघु बॉर्डर पर इस पापी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। फौज ने इसका हाथ काट दिया और टांग भी काट दी है।’

PM मोदी ने सूरत में हॉस्टल फेज वन का भूमिपूजन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा बनाया गया हॉस्टल फेज -1(कुमार छात्रावास) के भूमिपूजन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस अवसर पर PM मोदी ने कहा कि जो भी नकारात्मक शक्तियां हैं वो हार जाती हैं। भगवान राम के मार्ग के अनुसरण का अर्थ है मानवता का अनुसरण। आज फेज वन हॉस्टल का भूमि पूजन हुआ है। मुझे बताया गया है कि 2024 तक दोनों फेज का काम पूरा कर लिया जाएग। आपके इस प्रयास से कई बेटे-बेटियों को एक नई दिशा मिलेगी। इसके लिए मैं सौराष्ट्र पटेल विकास परिषद को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि गुजरात सरदार पटेल की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। सरदार साहब ने कहा था कि जाति और पंथ को हमें रुकावट नहीं बनने देना है। हम सभी भारत मां के बेटे-बेटियां हैं। परस्पर सहयोग से अपना भाग्य बनाना चाहिए।

पटना सहित 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट किया है। इस दौरान उत्तर बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण सहित 19 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस कारण से तापमान में वृद्धि की संभावना है। लेकिन शनिवार 16 अक्टूबर से राज्य के 38 जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस बारिश के बाद अनुमान है कि मौसम में थोड़ी ठंड आएगी जो सुबह शाम गुलाबी ठंड की तरफ ले जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

JEE-एडवांस्ड 2021 के नतीजे घोषित, मृदुल अग्रवाल ने टॉप किया

JEE (एडवांस्ड) 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। IIT दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने इस साल टॉप किया है। उन्हें 360 में से 348 अंक मिले हैं। लड़कियों की कैटेगरी में IIT दिल्ली जोन की काव्या चोपड़ा ने सबसे आगे हैं। उन्होंने 286 अंक हासिल किए हैं। मृदुल जयपुर के रहने वाले हैं। मृदुल अपनी क्रिएटिविटी के आधार पर स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बिल क्लिंटन कैलिफॉर्निया के UC इरविन मेडिकल सेंटर में भर्ती
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कैलिफॉर्निया के UC इरविन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। उनके प्रवक्ता एंजेल उरेना ने इस बारे में एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि उन्हें गैर-काेविड संक्रमण के इलाज के लिए मंगलवार को भर्ती कराया गया था। क्लिंटन के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें क्लोज मॉनिटरिंग के लिए भर्ती किया गया है और एंटीबायोटिक्स और फ्लुइड्स दिए जा रहे हैं। 75 साल के क्लिंटन को हृदय संबंधी बीमारियां होती रही हैं। 2004 और 2010 में उनकी दो हार्ट सर्जरी हुई हैं।

OFB का उत्पादन बढ़ेगा
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कॉरपोरेटाइजेशन से OFB की काम करने की शैली में बदलाव आएगा। इससे कंपनियों को अपने हिसाब से काम करने की आजादी मिलने के साथ साथ काम करने में दक्षता और जवाबहेदी भी तय होगी। इस कदम से OFB का उत्पादन बढ़ेगा और लाभदायक कंपनियां बनेंगी। इसके अलावा मार्केट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *