भास्कर इंटरव्यू: TMC में शामिल हुईं सुष्मिता देव ने कहा- कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है, अगले चुनाव में TMC और कांग्रेस मिलकर BJP को हराएंगे

भास्कर इंटरव्यू: TMC में शामिल हुईं सुष्मिता देव ने कहा- कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है, अगले चुनाव में TMC और कांग्रेस मिलकर BJP को हराएंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Interview : Former Congress Women President Sushmita Dev Interview Joins TMC

नई दिल्ली27 मिनट पहलेलेखक: रवि यादव

  • कॉपी लिंक
भास्कर इंटरव्यू: TMC में शामिल हुईं सुष्मिता देव ने कहा- कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है, अगले चुनाव में TMC और कांग्रेस मिलकर BJP को हराएंगे

कोई नेता जब पार्टी छोड़ने का फैसला लेता है तो उसका कोई ना कोई कारण जरूर होता है। मेरा भी रहा है, लेकिन अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहतीं। मेरे अनुभव के अनुसार अब मेरा आगे का राजनीतिक जीवन TMC में ममता दीदी के साथ रहेगा। मुझे आज भी कांग्रेस से कोई दुर्भावना नहीं है। कांग्रेस और TMC, 2024 में भाजपा की जीत को रोकने का काम करेंगी। दैनिक भास्कर के साथ विशेष बातचीत के दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव ने ये बातें कही।

सवाल: आपने कांग्रेस को अलविदा क्यों कहा?

जवाब: कोई भी नेता जब पार्टी छोड़ने का फैसला लेता है उसका कोई न कोई कारण ज़रूर रहता है परंतु मेरी ओर से कोई बड़ी नाराज़गी व ग़ुस्सा कांग्रेस के प्रति नहीं है ये बात ठीक है कि सब बिना कारण के नहीं होता परंतु पार्टी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है और न ही पार्टी हाईकमान की ओर से मुझे कोई दिक़्क़त है।

सवाल: आपने TMC पार्टी को ही क्यों चुना।

जवाब: में पेशे से वकील हूं और मैं राजनीति में जन सेवा के लिए आई हूं। मेरी कोई मजबूरी नहीं है कि मैं एक ऐसी पार्टी में चली जाऊं जिसके साथ मेरी सोच ना मिले, लेकिन TMC और कांग्रेस के बीच किसी प्रकार के विचारों का मतभेद नहीं है। भाजपा आज सत्ता में है तो लोग सोचते हैं कि मैं भाजपा में जाती तो अच्छा होता, क्योंकि भाजपा की सरकार दिल्ली और असम में भी है। फिर भी मैंने TMC में जाना उचित समझा।

सवाल: कौन से ऐसे मुद्दे हैं, जो आप कांग्रेस में नहीं उठा पाईं और अब TMC में उठा पाएंगी?

जवाब: ऐसी कोई जरूरी बात व मुद्दा नहीं है कि मैं कांग्रेस में ये नहीं कर पाई या वो नहीं कर पाई। TMC ने बंगाल चुनाव के बाद ये साबित कर दिया कि ममता बनर्जी में इतनी ताकत है कि उन्होंने मोदी को रोक दिया। भाजपा ने तो वहां धन बल का प्रयोग किया था फिर भी वह चुनाव हार गई। ममता बनर्जी ही मेरी प्रेरणा हैं। वे मुझे जहां भी काम करने के लिए कहेंगी, मैं वही करुंगी।

सवाल: आप आखिरी समय तक कांग्रेस में एक्टिव थीं, तो क्या TMC में जाने का फैसला अचानक हुआ या पहले से तय था?

जवाब: मैं अब उस मामले पर पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती। मैंने अपने त्यागपत्र में भी सोनिया गांधी को लिखा है कि मैं आपसे आशीर्वाद की उम्मीद करती हूं। और अब में जीवन में आगे बढ़ना चाहती हूं।

सवाल: क्या कांग्रेस की तरफ से आपको रोकने की कोशिश की गई थी?

जवाब: दूसरी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद इन सब बातों का कोई मतलब नहीं रह जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि ममता दीदी और सोनिया गांधी साथ काम कर रही हैं। अगले चुनाव यानी 2024 में भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है।

सवाल: जब दोनों पार्टी साथ मिलकर काम कर रही हैं, तो TMC में क्यों गईं?

जवाब: राजनीति लेवल की होती है। एक निजी लेवल पर और दूसरी पार्टी लेवल पर। इसके अलावा नेशनल लेवल पर और प्रदेश लेवल पर भी होती है। मुझे लगा कि कांग्रेस और TMC नेशनल लेवल पर BJP के खिलाफ बड़े स्तर पर विपक्ष को तैयार कर रहा है। प्रदेश स्तर की बात करें तो मेरे लिए TMC सही पार्टी है।

सवाल: आप खुद भी असम की नेता है, आपके अनुसार TMC का असम में कैसा प्रभाव है?

जवाब: TMC असम में कांग्रेस को नुकसान नहीं करेगी, बल्कि हम तो भाजपा को रोकने जा रहे हैं। असम में TMC अच्छी स्थिति में हैं इसलिए दोनों पार्टियां पूरे विपक्ष को एकजुट करने में लगी है।

सवाल: कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी को क्यों छोड़ रहे हैं?

जवाब: मैं कभी भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार नहीं रही, लेकिन आज भी कांग्रेस में बड़े नेता हैं। कांग्रेस में बड़े नेताओं की कमी नहीं है और न ही कोई कमी होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *