भारत आएंगे पुतिन: रूस के राष्ट्रपति 6 दिसंबर को दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे, दोनों देशों के बीच 2+2 बातचीत होगी

[ad_1]
- Hindi News
- International
- India Russia | President Vladimir Putin India Visit 2021 Schedule Update; 2+2 Dialogue On Dec 6
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 6 दिसंबर को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इसी दौरान दोनों देशों के बीच 21वीं सालाना बैठक भी होगी। भारत और रूस के बीच 2+2 बातचीत की भी तारीखों का ऐलान हो गया है। रूस की एम्बेसी ने इसकी पुष्टि कर दी है।
कई दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि पुतिन भारत दौरे पर कब आएंगे। हालांकि, दोनों ही देश इस यात्रा के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे थे। इसकी वजह यह मानी जा रही थी कि इसी महीने भारत और अमेरिका के बीच अहम बातचीत होनी थी। हालांकि, अब रूस से बातचीत के बारे में औपचारिक घोषणा कर दी गई है।
रक्षा और विदेश मंत्री आएंगे
न्यूज एजेंसी ने रूसी दूतावास के हवाले से पुतिन की यात्रा और 2+2 बातचीत के बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक, रूस के फॉरेन मिनिस्टर सर्गेई लावरोव और डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोगुई 6 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। इसी दिन पुतिन भी नई दिल्ली पहुंचेंगे। लावरोव और शोगुई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। पुतिन दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
अहम मुद्दों पर बातचीत होगी
रशियन एम्बेसी ने एक बयान में कहा- 2+2 बातचीत बेहद अहम होने वाली है। इस दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। माना जा रहा है कि हिंद महासागर, अफगानिस्तान और सीरिया जैसे अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति बन सकती है। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) और रशिया-इंडिया-चाईना (RIC) के बारे में भी अहम बातचीत हो सकती है। भारत और रूस के बीच ज्यादातर मुद्दों पर सहमति और सहयोग है, लेकिन चीन के मामले में दोनों देशों को और बातचीत की जरूरत है।
रूस को प्रमुखता
जहां तक 2+2 बातचीत का सवाल है तो भारत ने ही इस परंपरा को खास सहयोगी देशों के साथ शुरू किया था। रूस के अलावा सिर्फ तीन देशों के साथ भारत 2+2 बातचीत करता है। ये हैं- अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया।
मोदी और पुतिन की बातचीत में डिफेंस और ट्रेड पर भी अहम समझौते हो सकते हैं। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट और साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर भी दोनों नेता बातचीत कर सकते हैं। पिछले साल 2+2 समिट नहीं हो पाई थी। इसे कोविड की वजह से रद्द कर दिया गया था। यह समिट बारी-बारी से दोनों देशों में होती है।
[ad_2]
Source link