बाढ़ से तबाही: महाराष्ट्र, MP, राजस्थान, बिहार और हिमाचल में 8 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद; 4-5 दिनों तक बंगाल, पूर्वोत्तर में भारी बारिश के आसार

बाढ़ से तबाही: महाराष्ट्र, MP, राजस्थान, बिहार और हिमाचल में 8 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद; 4-5 दिनों तक बंगाल, पूर्वोत्तर में भारी बारिश के आसार

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Weather Update Bihar MP Delhi NCR Rajasthan UP Rain Flood Affected People IMD Report

नई दिल्ली14 घंटे पहले

देश के कई हिस्से इन दिनों बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कहीं हल्की, तो कहीं भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक पूर्वी हिमालय के कुछ हिस्सों भारी बारिश हो सकती है। इनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्य शामिल हैं। साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

मानसून का पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी के करीब शिफ्ट हो गया है और पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में बना हुआ है। विभाग ने कहा कि अगले 24 से 48 घंटों में मानसून की ट्रफ लाइन के हिमालय की तलहटी के करीब शिफ्ट होने की संभावना है। साथ ही पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे यहा भी बारिश के आसार हैं।

गुरुग्राम के नरसिंहपुर में रविवार को भारी बारिश हुई। इसके बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पानी में डूब गया।

गुरुग्राम के नरसिंहपुर में रविवार को भारी बारिश हुई। इसके बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पानी में डूब गया।

5 राज्यों में बाढ़ से 8 लाख हेक्टेयर में फसल तबाह
जल सैलाब ने इस बार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और हिमाचल में जमकर कहर बरपाया। इन 5 राज्यों में बाढ़ से 8 लाख हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में खरीफ की फसल तबाह हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों की 8,169 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और 12 से ज्यादा पुल-पुलिया तबाह हो गए। इन 5 राज्यों के करीब 5.50 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

MP के 3 जिलों में सुरक्षित जगह पर पहुंचाए गए 46 हजार लोग
MP में बाढ़ की वजह से 6 पुल बह गए। मुरैना, श्योपुर और दतिया में 46 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यहां के ग्वालियर-चंबल संभाग में 4 जिलों के 749 गांवों में 80 हजार हेक्टेयर में लगी खरीफ की फसल पूरी तरह तबाह हो गई।

झारखंड के रांची जिले के बरवाडीह गांव में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण एक पुल गिर गया।

झारखंड के रांची जिले के बरवाडीह गांव में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण एक पुल गिर गया।

महाराष्ट्र में बाढ़ से 11 हजार करोड़ रुपए का अनुमान
महाराष्ट्र में बाढ़ से 21 जिले प्रभावित हुए और 4.35 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। राज्य ने 11 हजार करोड़ रुपए और हिमाचल ने 758 करोड़ रुपए के नुकसान का आंकलन किया है, जबकि बाकी तीन राज्यों (बिहार,राजस्थान, MP) ने अभी आंकलन नहीं किया है।

राजस्थान के 5 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर की फसल चौपट
राजस्थान के 5 जिलों कोटा, बूंदी, बारां, सवाईमाधोपुर, झालावाड़ में करीब 4 लाख हेक्टेयर में लगी फसल चौपट हो गई। यहां सोयाबीन और उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। राज्य में अब मौसम का कहर झालावाड़ जिले पर टूटा है। यहां से MP को जोड़ने वाले कई मार्ग बंद हो गए हैं। 5 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पटना में रविवार को भी भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। गंगा पार करने के बाद दूध के कंटेनर नाव से लाए गए।

पटना में रविवार को भी भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। गंगा पार करने के बाद दूध के कंटेनर नाव से लाए गए।

बिहार के 13 जिलों की 17 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित
बिहार के 13 जिले गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, खगड़िया, पटना और नालंदा की 17 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1 लाख 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 9 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट जारी कर बताया गया है कि किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, कटिहार और पूर्णिया जिलों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश होगी।

हरियाणा के कई शहरों में सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है। गुरुग्राम में जलभराव ज्यादा हुआ है। लोग पानी में डूबी सड़कों पर यातायात के लिए मजबूर हैं।

हरियाणा के कई शहरों में सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है। गुरुग्राम में जलभराव ज्यादा हुआ है। लोग पानी में डूबी सड़कों पर यातायात के लिए मजबूर हैं।

पश्चिमी UP के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार
IMD ने बताया कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी UP के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पूर्वांचल के कुछ इलाकों और पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य वर्षा हुई या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस दौरान सबसे अधिक 6 सेंटीमीटर बारिश ललितपुर के महरौनी में दर्ज की गई। इसके अलावा महाराजगंज के त्रिमोहिनीघाट, खीरी के निघासन में 5-5, मथुरा के मांट, मेरठ, वृंदावन में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

रविवार को बारिश के बाद प्रयागराज के छोटा बघारा इलाके में पानी भर गया। यहां लोगों के घर पानी में डूबे हुए हैं।

रविवार को बारिश के बाद प्रयागराज के छोटा बघारा इलाके में पानी भर गया। यहां लोगों के घर पानी में डूबे हुए हैं।

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश
राजधानी दिल्ली में रविवार को कई जगहों पर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज भी यहां हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 घंटे में दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश देखने की मिलेगी। वहीं, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर और खरखौदा में बूंदाबादी हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *