फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, देश को स्वस्थ रखने में 7.5 करोड़ लोगों की होगी हिस्सेदारी

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, देश को स्वस्थ रखने में 7.5 करोड़ लोगों की होगी हिस्सेदारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Anurag Thakur | Anurag Thakur Launch Fit India Freedom Run As Part Of (Independence Day) Azadi Ka Amrit Mahotsav

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, देश को स्वस्थ रखने में 7.5 करोड़ लोगों की होगी हिस्सेदारी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक कड़ी बनेगी, हमें इस कड़ी को और बड़ा करना है ताकि 75वीं सालगिरह पर देशभर के कोने-कोने से हर परिवार से लोग ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ से जुडें।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। इसका आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। आज देश के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर 75 फिजिकल इवेंट्स आयोजित किए गए हैं। 13 अगस्त को शुरू हुआ यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा।

केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। वहीं, ठाकुर ने सभी से समारोह में भाग लेने और इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब हम आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं तो हमें स्वस्थ भारत के लिए संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि यही मजबूत भारत होगा।

फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज अभियान
ठाकुर ने कहा कि एक कड़ी बनेगी, हमें इस कड़ी को और बड़ा करना है ताकि 75वीं सालगिरह पर देशभर के कोने-कोने से हर परिवार से लोग ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ से जुडें। ग्रुप, स्थान, समय आप चुनिए लेकिन फिट इंडिया फ्रीडम रन में जरूर जुड़िए। देश और अपने परिवार को स्वस्थ रखिए।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के शुभारंभ पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम अपनी आजादी के 75वें से 100वें वर्ष की ओर बढ़ रहै हैं। यह हम सभी पर निर्भर करता है कि हम देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के शुभारंभ पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम अपनी आजादी के 75वें से 100वें वर्ष की ओर बढ़ रहै हैं। यह हम सभी पर निर्भर करता है कि हम देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछली बार 5 करोड़ लोग हमसे जुड़े थे और इस बार 7.5 करोड़ लोग सीधे हमसे जुड़ेंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछली बार 5 करोड़ लोग हमसे जुड़े थे और इस बार 7.5 करोड़ लोग सीधे हमसे जुड़ेंगे।

अनुराग ठाकुर ने लोगों से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेगा, यह संख्या बढ़ती जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने लोगों से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेगा, यह संख्या बढ़ती जाएगी।

महाराष्ट्र में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से हरी झंडी दिखाई गई। दौड़ में 40 NSG कमांडो भाग ले रहे हैं।

महाराष्ट्र में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से हरी झंडी दिखाई गई। दौड़ में 40 NSG कमांडो भाग ले रहे हैं।

पंजाब में इसे अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ में BSF के जवानों ने हिस्सा लिया।

पंजाब में इसे अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ में BSF के जवानों ने हिस्सा लिया।

7.50 करोड़ से अधिक युवा और नागरिक दौड़ में हिस्सा लेंगे
कार्यक्रम के दौरान देश भर के 744 जिलों और 30 हजार एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस पहल के तहत 7.50 करोड़ से अधिक युवा और नागरिक दौड़ में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), रेलवे, नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) जैसे संगठनों की भी भागीदारी होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *