न्यूजीलैंड के यूट्बर की भारत में एंट्री बैन: कार्ल रॉक ने वीडिया बनाकर कहा- 269 दिन हो गए पत्नी से नहीं मिला, केंद्र बोला- टूरिस्ट वीजा पर बिजनैस कर रहे थे

न्यूजीलैंड के यूट्बर की भारत में एंट्री बैन: कार्ल रॉक ने वीडिया बनाकर कहा- 269 दिन हो गए पत्नी से नहीं मिला, केंद्र बोला- टूरिस्ट वीजा पर बिजनैस कर रहे थे

[ad_1]

  • Hindi News
  • International
  • New Zealand India Visa; Karl Rock | New Zealand Youtuber Karl Edward Rice Aka Karl Rock Blacklisted By Indian Govt

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के फेमस ब्लॉगर कार्ल रॉक की भारत में एंट्री बैन कर दी गई है। ANI के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कार्ल पर वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। कार्रवाई के बाद कार्ल ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा है कि वे भारत से 2020 में दुबई और पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने वीजा कैंसिल कर दिया। उन्होंने दुबई से नए वीजा के लिए आवेदन किया। इसके बाद उन्हें मिलने बुलाया और बताया गया कि वीजा कैंसिल कर उन्हें ब्लैकलिस्ट में डाल दिया दिया गया है। कार्ल ने हरियाणा की महिला मनीषा मलिक से शादी की है।

एक साल के लिए किया बैन
केंद्र सरकार के अधिकारियों ने PTI को बताया कि कार्ल टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और यहां बिजनैस कर रहे थे। उन्होंने कई बार नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए वीजा कैंसिल करते हुए उन्हें एक साल के लिए भारत में बैन किया जा रहा है।

पत्नी से दूर करने का आरोप लगाया
कार्ल ने भारत सरकार पर उनकी पत्नी से उन्हें अलग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल सहित कई डिप्लोमेट्स और पत्रकारों से सोशल मीडिया पर मदद मांगी है। कार्ल की मदद के लिए सोशल मीडिया पर एक सिग्नेचर मुहिम भी चलाई जा रही है। ब्लैकलिस्ट होने के बाद कार्ल ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में कार्ल ने दावा किया है कि वे अपनी पत्नी से 269 दिन से नहीं मिले हैं।

कार्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मदद मांगी है।

कार्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मदद मांगी है।

प्लाज्मा डोनेट करने पर केजरीवाल ने की थी तारीफ
कार्ल रॉक इससे पहले भारत में थे। यहां उन्हें कोरोना हो गया था। संक्रमण से ठीक होने के बाद उन्होंने प्लाज्मा डोनेट किया था। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ की थी।

पूरा भारत घूमने का दावा
कार्ल रॉक के यूट्यूब पर 18 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनका दावा है कि वे भारत के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में घूम चुके हैं। वे विदेशी पर्यटकों के साथ होने वाले फर्जीवाड़े का वीडियो बनाकर उसका खुलासा भी करते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *