धोनी ने बता दिया कब खेलेंगे अपना आखिरी मैच: माही ने कहा- ‘IPL 2022 में खेलने को लेकर कुछ सोचा नहीं, अभी काफी वक्त है’

धोनी ने बता दिया कब खेलेंगे अपना आखिरी मैच: माही ने कहा- ‘IPL 2022 में खेलने को लेकर कुछ सोचा नहीं, अभी काफी वक्त है’

[ad_1]

चेन्नई42 मिनट पहले

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का IPL 2022 सीजन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित ‘द चैंपियंस कॉल’ कार्यक्रम में संन्यास के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं इसके (संन्यास) बारे में अभी सोच रहा हूं। अभी हम नवंबर में हैं। IPL 2022 अप्रैल में होगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा अपने क्रिकेट के लिए योजना बनाई है। मैंने अपना आखिरी घरेलू मैच और आखिरी वनडे दोनों रांची में खेला था। उम्मीद है मेरा आखिरी टी-20 मैच चेन्नई में होगा, चाहे वह अगले साल हो या आने वाले पांच सालों में।’

2020 के सीजन में टीम का प्रदर्शन रहा था खराब
धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद IPL में खेलते रहे हैं। 2020 के सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। टीम पहली बार प्ले ऑफ में नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने धोनी पर भरोसा जताए रखा। 2021 के सीजन में धोनी की टीम कमाल की वापसी करते हुए चौथी बार चैंपियन बनी।

2021 फाइनल के बाद धोनी का मजेदार जवाब
चेन्नई और कोलकाता के बीच खेले गए 2021 फाइनल के बाद धोनी से जब पूछा गया था कि आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं। इस पर धोनी ने मजेदार जवाब दिया था। धोनी ने कहा था कि उन्होंने अब तक IPL छोड़ा नहीं है। उनके जवाब से यह बात तो कंफर्म हो गई थी कि वो IPL 2022 का हिस्सा जरूर होंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *